दिल्ली से सीधे बाढ़ प्रभावित रीवा पहुंचे सीएम यादव, राहत कार्यों की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। इन दिनों मध्यप्रदेश का रीवा अतिवृष्टि से प्रभावित है। सीएम  डॉ. मोहन यादव 23 अगस्त को नई दिल्ली से रीवा पहुंचे। उन्होंने यहां रीवा संभाग-शहडोल संभाग-जबलपुर के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों के साथ अति वृष्टिऔर चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जहां अभी भी बाढ़ का पानी है, वहां राहत कैंप अच्छी तरह से संचालित किए जाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रीवा एयरपोर्ट पर रीवा एवं शहडोल संभाग के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित नागरिकों को अविलंब हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने, आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा राहत कार्यों की सतत निगरानी के निर्देश दिए।

👉 यह भी पढ़ें:

राहत कैपों में मिले पूरी सुविधा

सीएम यादव ने कहा राहत कैंपों में समुचित मात्रा में खाद्य सामग्री, पीने के पानी एवं चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करें। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि यदि लोगों का खाने-पीने का सामान, घर इत्यादि नष्ट हो गए हों उन्हें तत्काल आरबीसी 6 (4) के तहत सहायता उपलब्ध कराएं। इसके अलावा उन्होंने रीवा के गुलाब नगर में जल भराव का निरीक्षण भी किया।

विशेष चिकित्सा शिवर लगाने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि शिविरों में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। जहां बाढ़ का पानी उतर गया है, वहां शासकीय अमले को भेजें, लोगों को खाने-पीने की किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पीने के पानी की शुद्धता के लिए सभी जल स्रोतों एवं हैंडपंपों में ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि से क्लोरिनेशन कराएं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी गांव में और नगरी क्षेत्र के वार्डों में जहां बाढ़ का प्रकोप रहा है वहां विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित करें।

किसी भी हाल में न फैले महामारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुखार एवं सर्दी जुकाम के मरीज को भी गंभीरता से लिया जाए, किसी तरह की महामारी की स्थिति निर्मित ना हो। जिन गांवों में अति वर्षा से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई हो, उसे तत्काल बहाल करें। पशु चिकित्सा विभाग को भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जानवरों के इलाज में भेजें, किसी तरह की महामारी नहीं फैलनी चाहिए और यदि पशुओं की मृत्यु हुई हो तो उनका वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल करें। उन्होंने कहा कि गौशालाओं इत्यादि में पशुओं के खाने-पीने एवं चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।

फील्ड में उतरें अधिकारी-कर्मचारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि यदि फसल क्षति की सूचना हो तो वहां तत्काल सर्वे कराएं। यदि बुवाई वगैरा प्रारंभिक अवस्था में हो तो उसके नष्ट होने पर बीज इत्यादि की व्यवस्था करें। राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग इत्यादि के अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके कार्य स्थल-फील्ड में रहना सुनिश्चित करवाएं। इनके दल बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में भेजें। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सभी नगरी निकायों एवं गांव में साफ सफाई का एक विशेष अभियान प्रारंभ करें ताकि किसी तरह की बीमारी न फैले।

जनता का रखा जाएगा पूरा ध्यान

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि आज रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर स्थापित कर नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं एवं सहायता उपलब्ध कराई गई। बीते दो दिनों से वर्षा थमने के बाद अधिकांश नागरिक राहत शिविरों से अपने घरों को लौट चुके हैं। अतिवृष्टि के दौरान जिन नागरिकों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा जहां जनहानि एवं पशुहानि हुई है, उन्हें नियमानुसार सरकार की ओर से मुआवजा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रभावित क्षेत्रों की होगी सतत निगरानी

सीएम यादव ने कहा कि 24 से 27 अगस्त 2026 के बीच जिन जिलों में वर्षा चक्र सक्रिय होने की संभावना है, वहां सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकता के अनुरूप राहत एवं बचाव की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, इस वर्ष प्रदेश में अब तक सामान्य से लगभग 20% कम वर्षा हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग को कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बदलती मौसम परिस्थितियों के बीच नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ किसानों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा ट्रिप पर गया इंदौर का युवक लापता, दोस्तों ने नागपुर ट्रेन में बैठाने का दावा

इंदौर के गणेश बुखार ओडिशा ट्रिप के दौरान लापता हो गए हैं। दोस्तों ने दावा किया कि उन्हें नागपुर ट्रेन में बैठाया गया था। CCTV फुटेज ने इस दावे को चुनौती दी है।

मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना को लेकर पटवारियों और सरकार में विवाद, 27 पटवारी बर्खास्त

मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना को लेकर पटवारियों और सरकार के बीच विवाद बढ़ गया है। 27 पटवारियों की बर्खास्तगी के बाद तनाव बढ़ा है।

नाना पाटेकर के दमदार किरदारों की यादें ताजा, ‘क्रांतिवीर’ का सीन छाया सोशल मीडिया पर

नाना पाटेकर के दमदार किरदारों की यादें ताजा हो गई हैं, खासकर उनकी फिल्म 'क्रांतिवीर' का वह सीन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह सीन धर्म के नाम पर विभाजन पर तीखा प्रहार करता है।

अमेरिका के AI मॉडल से इंदौर में होंगे 5 बड़े बदलाव, बनेगा AI हब

अमेरिका के AI मॉडल से इंदौर में पांच बड़े बदलाव होंगे। शहर को एक प्रमुख AI हब बनाया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस योजना का ऐलान किया।

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान होटल किराया दोगुना, 7 हजार का कमरा 14 हजार में

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान होटल किराया दोगुना हो गया है। 7 हजार का कमरा अब 14 हजार रुपये में उपलब्ध है।

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, नोज क्षतिग्रस्त

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण नोज क्षतिग्रस्त हुआ। विमान को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सिंधिया परिवार की संपत्ति पर विवाद, बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया

सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद में बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया है। इस मामले ने परिवार के बीच तनाव बढ़ा दिया है।

इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की अंतिम सुनवाई पूरी हुई। अब कोर्ट के अंतिम आदेश का इंतजार है। परियोजना की तकनीकी और यातायात उपयोगिता पर विस्तार से विचार हुआ।

पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, उनके योगदान को बताया अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने आडवाणी के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा और 25 साल की राजनीतिक यात्रा पूरी करने पर बात की।

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट का नया अध्याय, CM मोहन यादव ने छोड़े ‘वियोम’ और ‘नीरा’

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट ने नया अध्याय शुरू किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो चीतों को छोड़ा। यह प्रदेश का तीसरा चीता आवास है।