क्या पार्षद जीतू यादव की होगी एमआईसी में वापसी, गेंद अब नगर अध्यक्ष के पाले में, चाहेंगे तभी होगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा से निष्कासित पार्षद जीतू यादव की घर वापसी तो हो गई है, लेकिन महापौर परिषद से अब भी वे बाहर हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तो भाजपा में वापसी के दिन ही खेल करते हुए जीतू यादव के विभाग का प्रभार निरंजन सिंह गुड्‌डू को दे दिया था। अब गेंद नगर अध्यक्ष के पाले में है। वे जब तक नहीं चाहेंगे जीतू यादव एमआईसी में नहीं आ सकते।

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2025 में भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर कुछ लोगों ने हंगामा किया था। इस दौरान मारपीट भी हुई थी। इस मामले ने भाजपा की राजनीति में हड़कंप मचा दिया था। घटना के बाद जीतू यादव को संदेही मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू की थी। भाजपा संगठन ने तुरंत जीतू यादव को पार्टी से बाहर कर दिया था।

पुलिस की क्लिन चिट के बाद हुई वापसी

भाजपा संगठन ने तो जीतू यादव को बिना घटनाक्रम की ठीक से जांच-पड़ताल किए ही सिर्फ आरोपों पर पार्टी से बाहर कर दिया था। लेकिन, इस विवाद की जांच में पुलिल के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस जांच में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के बाद जीतू यादव का नाम पूरक चालान से हटा दिया गया था। पुलिस ने कोर्ट में पेश किए गए पूरक चालान में स्पष्ट किया है कि घटना के दौरान जीतू यादव की मौजूदगी या उनकी प्रत्यक्ष भूमिका के प्रमाण नहीं मिले हैं। पुलिस की क्लिन चिट के बाद जीतू यादव की पार्टी में वापसी हुई है।

वापसी के दिन ही हो गया बड़ा खेला

जीतू यादव का निष्कासन समाप्त करने के लिए मंगलवार को प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को पत्र लिखा है। इसके पहले ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बड़ा खेला कर दिया। उन्होंने करीब 18 महीने से खाली जीतू यादव के विभाग की जिम्मेदारी निरंजन सिंह गुड्‌डू को सौंप दी। इसके पीछे महापौर का तर्क था कि काम का नुकसान हो रहा था। यहां बड़ा सवाल यह है कि जब काम का नुकसान हो रहा था, तो यह फैसला पहले क्यों नहीं लिया गया?

अब नगर अध्यक्ष पर सबकी नजर

अब गेंद पूरी तरह से नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के पाले में है। अगर वे चाहेंगे तभी जीतू यादव की एमआईसी में वापसी होगी। कल इस संबंध में जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि संगठन जैसा आदेश देगा, वैसा किया जाएगा। जाहिर है जब तक सुमित मिश्रा महापौर को पत्र लिखकर जीतू यादव की वापसी की अनुशंसा नहीं करेंगे तब तक कुछ नहीं होने वाला।

अब देखना होगा क्या करते हैं दादा भक्त?

इस मामले में खास बात यह कि जीतू यादव विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला के समर्थक हैं। मेंदोला की कोशिशों से ही उनकी पार्टी में वापसी हुई है। इधर, सुमित मिश्रा खुद को दादा यानी रमेश मेंदोला का खास समर्थक बताते हैं। नगर अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने में भी दादा का ही हाथ है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि दादा के एक अन्य समर्थक जीतू यादव के लिए सुमित मिश्रा कितनी हमदर्दी दिखाते हैं और कितनी जल्दी महापौर को पत्र जारी करते हैं?

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर हाईकोर्ट ने निगम को अवैध होर्डिंग शिकायत पर 4 हफ्ते में फैसला करने को कहा

इंदौर हाईकोर्ट ने अवैध होर्डिंग शिकायत पर 4 हफ्ते में फैसला करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम को नियमों का पालन कर जल्दी निर्णय लेना होगा।

अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा

अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की घटना से खिड़कियों के शीशे टूटे। यात्रियों में दहशत फैल गई। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई।

इंदौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

इंदौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मझनिया जोड़ के पास हुई यह घटना गहराती जा रही है।

इंदौर में इस साल 62 से ज्यादा हत्याएं, सभी मामलों में करीबी आरोपी

इंदौर में इस साल 62 से ज्यादा हत्याएं दर्ज हुईं। ज्यादातर मामलों में आरोपी परिवार के करीबी या परिचित पाए गए हैं।

दिल्ली में SIR पर विरोध, राहुल-प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए

दिल्ली में SIR पर विरोध के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए। विपक्ष ने चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग की।

डॉ. मोहन भागवत ने बालाघाट में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की सराहना की

डॉ. मोहन भागवत ने बालाघाट में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की सराहना की। इस बहादुरी ने भारतीय संस्कृति की ताकत दिखाई।

टी20 में अक्षर पटेल ने जसप्रीत बुमराह के मेडन विकेट रिकॉर्ड की बराबरी की

टी20 में अक्षर पटेल ने डबल-विकेट मेडन ओवर फेंककर जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी की। उनकी गेंदबाजी ने टीम इंडिया को मजबूती दी।

16,000 फीट ऊंचाई से पैराशूट छलांग, DRDO ने हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में बढ़ाई ताकत

DRDO ने 16,000 फीट ऊंचाई से पैराशूट छलांग में सफलता हासिल की। यह एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट सैन्य ताकत बढ़ाएगा।

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, सुनवाई की तारीख तय हुई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। सुनवाई की अगली तारीख 27 अक्टूबर 2026 तय हुई है। मामले में आयोग से जवाब मांगा गया है।

उज्जैन-इंदौर इंटरसिटी बस में आग के बाद एक्शन, AICTSL ने परमिट निरस्त करने की शुरू की कार्रवाई

उज्जैन-इंदौर बस में आग लगने के बाद AICTSL ने बस ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बस का स्टेज कैरिज परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू।