मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 18 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान में नजर आ रहा है। बाजार खुलने के समय सेंसेक्स 256.73 अंक की गिरावट के साथ 77,461.43 के स्तर पर था, वहीं निफ्टी 73.55 अंक गिरकर 24,214.10 पर कारोबार कर रहा था। बाद में बिकवाली बढ़ने से दोनों प्रमुख सूचकांकों की गिरावट और गहरी हुई।
आईटी शेयरों में दिखी बिकवाली
आज के कारोबार में आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली इनफोसिस करीब 1.41 फीसदी नीचे रहा। HCL टेक्नोलॉजीज में करीब 0.91 फीसदी, टीसीएस में 0.78 फीसदी और टेक महिंद्रा में 0.66 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
बजाज ऑटो सहित कई शेयर फायदे में
मंगलवर को कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई। बजाज ऑटो, ओएनजीसी, एसबीआई, ग्रासिम और एक्सिस बैंक प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में रहे। हीटमैप में एटरनल, सन फार्मा, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड और मारुति जैसे शेयर भी हरे निशान में नजर आए। एक्सिस बैंक करीब 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त में रहा, जबकि SBI में भी हल्की मजबूती दिखी। बजाज ऑटो भी बाजार की गिरावट के बीच निवेशकों का ध्यान खींचने में सफल रहा।
एशियन पेंट्स, इंडिगो के शेयर गिरे
मंगलवार को मैक्स हेल्थकेयर, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), एशियन पेंट्स, इंफोसिस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज प्रमुख कमजोर शेयरों में शामिल रहे। एशियन पेंट्स करीब 1.37 फीसदी और इंडिगो करीब 1.18 फीसदी नीचे दिखाई दिए, जबकि जियो फाइनेंशियल करीब 0.74 फीसदी फिसला।
सेंसेक्स के 18 शेयर लाल निशान में
मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में 12 शेयर तेजी के साथ खुले जबकि 18 शेयरों में गिरावट रही। गिरावट वाले शेयरों में भारती एयरटेल (1.61%), एशियन पेंट्स (1.59%), इन्फोसिस (1.54%), इंडिगो (1.53%), एचसीएल टेक (1%) और टीसीएस (0.90%) रहे। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 0.61 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। यह हरे निशान में 1326.40 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा सन फार्मा में 0.5 प्रतिशत, मारुति में 0.42 प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 0.35 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.32 फीसदी और इटरनल में 0.05 प्रतिशत की तेजी दिखी।
निफ्टी में इन्फोसिस सहित कई शेयर गिरे
निफ्टी इंडेक्स में इन्फोसिस, इंटरग्लोबल एविएशन और मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.45 प्रतिशत की गिरावट आई और स्मॉलकैप में 0.06 प्रतिशत की बढ़त हुई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जबकि निफ्टी ऑटो और निफ्टी फार्मा ने बेहतर प्रदर्शन किया।



