Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 10 अगस्त को शेयर बाजार में मामूली बढ़त नजर आई। कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 155.51 अंक की बढ़त के साथ 78,654.68 के स्तर पर और एनएसई निफ्टी 42.10 अंक की तेजी लेकर 24,612.75 पर कारोबार करता नचजर आया।

आईटी शेयरों में दिख रही तेजी

सेंसेक्स के हीटमैप पर नजर डालें तो टाइटन कंपनी और कई आईटी दिग्गजों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। टाइटन 1.32% की मजबूती के साथ कारोबार कर कर रहा था। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक में  0.91%,  महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.80%, एक्सिस बैंक में 0.57%,  टाटा स्टील में 0.56%, एचसीएल टेक में 0.50% व इंफोसिस में  0.41% की तेज नजर आई। इनके अलावा ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टेक महिंद्रा में भी खरीदारी का रुझान है।

पावर, मेटल सहित इन शेयरों में बिकवाली

आज के कारोबार में  पावर, मेटल और कुछ हैवीवेट शेयरों में नरमी ने बाजार की रफ्तार को सीमित कर दिया है। पावर ग्रिड 0.77% की गिरावट के साथ ₹269.65 पर आ गया। वहीं, इंडिगो व एनटीपीसी क्रमशः 0.71% और 0.67% टूटकर लाल निशान में हैं। इसके अलावा एसबीआई व भारती एयरटेल क्रमशः 0.62% और 0.60% की सुस्ती झेल रहे हैं। एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी पोर्ट्स में भी हल्का दबाव देखा जा रहा है।

एशियाई बाजारों के हाल

10 अगस्त को एशियाई बाजारों में तेजी रही। इस क्रम में जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में आज 0.54% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई, जबकि टॉपिक्स (Topix) में मामूली बढ़त देखी गई। कोस्पी (Kospi) ने 0.53% की बढ़त हासिल की और स्मॉल-कैप कोस्डैक (Kosdaq) 1.48% ऊपर चढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25,790 पर था, जबकि इंडेक्स की पिछली क्लोजिंग 25,668.03 थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

रतलाम में सूखे का संकट: 35 इंच की जगह सिर्फ 23 इंच बारिश हुई

रतलाम में सूखे का संकट गहराया है क्योंकि इस साल सिर्फ 23 इंच बारिश हुई है। धोलावड़ बांध से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया गया है।

राहुल गांधी ने SIR को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा- संविधान के दुश्मन बेनकाब

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर हमला करते हुए इसे संविधान के खिलाफ बताया। उन्होंने 24 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान किया।

जमुई में वंदे भारत एक्सप्रेस के नीचे आकर रेलकर्मी राकेश कुमार साव की मौत

जमुई में वंदे भारत एक्सप्रेस के नीचे आने से रेलकर्मी राकेश कुमार साव की मौत हुई। घटना 24 सितंबर 2026 को दानापुर-आसनसोल रेलखंड पर हुई।

ज्ञानेश कुमार जी, क्या आपके सहकर्मी भी विपक्ष की तरह झूठ बोल रहे?

चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने मतदाता सूची और प्रक्रियाओं पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज की हैं। ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष और सहकर्मियों के बीच विवाद बढ़ा है।

कोयला खदान पर सियासी संग्राम: जीतू पटवारी ने एमपी सरकार से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश में कोयला खदान के पास टाइगर कॉरिडोर को लेकर सियासी संग्राम तेज हुआ है। जीतू पटवारी ने एमपी सरकार से जवाब मांगा है।

इंदौर में रविवार को हार्ट मेला, BP-शुगर से NT-proBNP जांचें मुफ्त

इंदौर में हार्ट मेला 27 सितंबर को लगेगा। BP-शुगर से लेकर NT-proBNP जांचें मुफ्त की जाएंगी। CPR ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

मध्य प्रदेश में 35.42 लाख पेंशनधारकों के खाते में 212 करोड़ रुपए ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में 35.42 लाख पेंशनधारकों के खाते में 212 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत यह राशि भेजी।

एसआर ग्रुप करेगा होटल इंडस्ट्री में एक हजार करोड़ का निवेश, एमपी को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

एसआर ग्रुप ने इंदौर में Marriott के तीन 5 स्टार होटल बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपये निवेश का एमओयू किया। इसमें JW Marriott मध्य प्रदेश का पहला होगा। ये होटल लग्जरी और बिजनेस सुविधाएं देंगे।