Uddhav Thackeray : शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर किया वार, कहा-गद्दारों से मिलने का समय है, युवाओं से नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर वार किया है। दरअसल शिवेसना यूबीटी छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल सांसदों से पीएम मोदी ने मुलाकात की थी। इसको लेकर सवाल उठाते हुए ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास प्रदर्शन कर रहे युवाओं से मिलने का समय नहीं है, लेकिन ‘गद्दारों’ से मुलाकात के लिए वक्त है।

दरअसल एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राजग के घटक दलों के सांसदों के साथ नाश्ते पर बैठक की थी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी के छह नवनिर्वाचित सांसदों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

सुप्रीम कोर्ट को डराने की कोशिश

ठाकरे ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला संविधान के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें संविधान पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास युवाओं से मिलने का समय नहीं है, लेकिन गद्दारों से मिलने का समय है। गद्दारों को यह भरोसा दिया जा रहा है कि प्रधानमंत्री उनके साथ हैं। क्या आप सुप्रीम कोर्ट को डराने की कोशिश कर रहे हैं?

जब मामला कोर्ट मे है तो मुलाकात क्यों

प्रधानमंत्री और छह सांसदों की मुलाकात का जिक्र करते हुए ठाकरे ने सवाल किया कि जब मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, तब ‘गद्दारों’ से मिलने की क्या वजह हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के सामने उठाया जाएगा। शिवसेना (यूबीटी) की याचिका लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उस फैसले को चुनौती देती है, जिसमें छह सांसदों के प्रतिद्वंद्वी शिवसेना में विलय को मान्यता दी गई थी। ठाकरे ने सवाल किया कि क्या पीएम न्यायपालिका, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह या महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धमका रहे हैं?

जेन जी ने सरकार को घुटनों पर ला दिया

ठाकरे ने देश की मौजूदा स्थिति को ‘तूफान से पहले की शांति’ बताया। उन्होंने कहा कि जेन जी के युवाओं के प्रदर्शनों ने सरकार को हिला दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस बात पर चर्चा कर रही है कि जेन जी ने सरकार को घुटनों पर ला दिया। इस पीढ़ी का समर्थन करने के बजाय कुछ प्रदर्शनकारियों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। ठाकरे ने कहा कि अब पूरी सरकार को बदलने का समय आ गया है।

इंस्टाग्राम से पीएम चला रहे सरकार

उद्धव ठाकरे ने कहा कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि प्रधानमंत्री इंस्टाग्राम के जरिए सरकार चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देश के भविष्य यानी युवाओं से मिलना नहीं चाहते। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की गुरुवार को जेन जी के युवाओं से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा कि युवा उनकी बातें सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत करनी चाहिए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी का अमित शाह को संदेश- मोदी जी को मेरी बहस को स्वीकार करने को कहिए

राहुल गांधी ने अमित शाह को खुली बहस के लिए पीएम मोदी को मनाने का संदेश दिया है। मतदाता सूची संशोधन पर बहस राजनीति का नया मुद्दा बना है।

CM रेखा गुप्ता को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, AI आधारित डीपफेक सामग्री पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने CM रेखा गुप्ता को AI आधारित डीपफेक सामग्री से राहत दी है। कोर्ट ने AAP के सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव से बैठक के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर वापसी

भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल मुख्यमंत्री मोहन यादव से बैठक के बाद खत्म हो गई है। वेतन वृद्धि और नियमितीकरण पर सहमति बनी।

CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी, 16 फरवरी से शुरू

सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। छात्रों के लिए पूरी जानकारी।

धनतेरस पर दिल्ली के KIA कार शोरूम में भीषण आग, कई वाहन खाक

धनतेरस पर महरौली बदरपुर रोड के KIA कार शोरूम में भीषण आग लगी। सात लोग घायल हुए और कई वाहन जलकर नष्ट हो गए।

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया से डिलीट नाम फिर जुड़ेंगे

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया से डिलीट नाम फिर जुड़ेंगे। ASDD श्रेणी के मतदाता अब अंतिम वोटर लिस्ट में वापस शामिल हो सकेंगे।

अखिलेश यादव ने उठाया सवाल- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर लिस्ट से कैसे गायब?

अखिलेश यादव ने 1.27 करोड़ हिंदू वोटर लिस्ट से कैसे गायब होने का सवाल उठाया है। उन्होंने योगी सरकार से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक, कोई अवकाश नहीं रहेगा

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक बिना अवकाश चलेगा। इस सत्र में द्वितीय अनुपूरक बजट और महत्वपूर्ण विधेयक पेश होंगे।

सुकेश चंद्रशेखर केस: नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में दिया बयान

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में गवाही दी। 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में उनका बयान रिकॉर्ड हुआ।

दिवाली से पहले बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1718 अंक उछला

दिवाली से पहले बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। सेंसेक्स ने 1718 अंक की छलांग लगाई जबकि निफ्टी 25000 के पार बंद हुआ।