IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती  है जिंदगी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली के  दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने 3,000 से ज्यादा छात्रों को डिग्रियां दी। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को जिंदगी के गुर बताए।

पीएम ने कहा कि कैंपस का जीवन और उसके बाहर का जीवन अलग होता है। आईआईटी की परीक्षा में सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है। कैंपस लाइफ में सारे फंडे क्लियर होते थे। क्या पढ़ना है और कौन सा असाइनमेंट पूरा करना है। सब कुछ पहले से तय होता है, लेकिन जिंदगी अलग तरीके से चलती है. वहां न कोई तय कोर्स होता है और न असाइनमेंट होता है।

कैंपस का माहौल हमेशा याद आएगा

पीएम ने कहा कि जब-जब जीवन आपको पीछे मुड़कर देखने का अवसर देगा, तो यह कैंपस लाइफ आपको याद आएगी। आप अपनी हर सफलता में यहां के प्रोफेसर्स, माहौल आदि को याद करेंगे। इसलिए यहां से हर चीज को एसेट के तौर पर साथ लेकर निकलना और भूल मत जाना। मेरा आग्रह होगा कि जाते-जाते यहां के हर सदस्य से मिलकर जाएं और कोशिश करिएगा कि यह रिश्ता हमेशा ताजा बना रहे। आज आप ऐसे समय में इस संस्थान से निकल रहे हैं, जब दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है।  

बदवाल के साथ चुनौतियां भी आती हैं

पीएम मोदी ने कहा कि  सबसे बड़ी चीज तकनीक की स्पीड है. आज कोई भी निश्चित तौर पर यह नहीं कह सकता कि अगले 20 से 30 साल बाद दुनिया कैसी होगी। जब-जब बदलाव आता, तो चुनौतियां भी आती हैं। हर कुछ बदल रहा है और प्रोफेशन बदल रहे हैं, अवसर बदल रहे हैं। पर मेरी यह बात ध्यान रखिए कि जो सीखेगा, वह जीतेगा।

चुनौतियों को छोटे-छोटे हिस्से में बांट दीजिए

पीएम मोदी ने कहा कि  निश्चित रूप से अकादमिक डिग्री और स्कोर का अपना महत्व है, लेकिन मुझे लगता है कि आपकी डिग्री दुनिया को यह बताती है कि आप कठिन समस्याओं का समाधान करना जानते हैं। आप आईआईटी दिल्ली के अपने सफर को याद कीजिए। यहां तक पहुंचना आसान नहीं था और यहां की पढ़ाई भी आसान नहीं थी, लेकिन आपने हार नहीं मानी। यह डिग्री आपको एक दिन में नहीं मिली। एक-एक विषय और एक-एक प्रोजेक्ट, मिड सेमेस्टर और एंड सेमेस्टर जैसे छोटे-छोटे कदमों ने आपको यहां तक पहुंचाया है। जीवन भी इसी सिद्धांत से चलता है। जब कोई चुनौती बहुत बड़ी लगे तो उससे घबराइए मत। उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दीजिए।

पीएम ने कहा-मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं

पीएम मोदी ने  ल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के मन में अपने आने वाले कल की तस्वीर होती है। कोई पहली सैलरी का इंतजार कर रहा होगा, कोई नए शहर में नई शुरुआत की तैयारी कर रहा होगा, कोई स्टार्टअप का सपना देख रहा होगा और किसी ने अगली प्रतियोगी परीक्षा को अपना लक्ष्य बनाया होगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।

22 सितंबर 2026: IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा

22 सितंबर 2026 को IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा। बाजार में 146 अंक की गिरावट हुई। निवेशक सतर्क।

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।