इंदौर। एयर इंडिया की मंगलवार को फुकेत (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही उड़ान एआई2379 को कुछ समय के लिए तेज हवा के झटकों (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा। इस दौरान विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ। इसके कारण कई यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को चोट लगी है।
दिल्ली में सुरक्षित उतरा विमान
एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार, विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित विमान से बाहर निकल गए। एअर इंडिया ने कहा कि फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि कुछ यात्रियों और चालक दल के कुछ सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें मेडिकल जांच और इलाज के लिए हवाई अड्डे के चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है। एअर इंडिया की हवाई अड्डे की टीम और मेडिकल कर्मचारी उनकी देखभाल कर रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर
घटना की जांच कर रहे अधिकारी
एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और उनका स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों को हर जरूरी मदद दी जा रही है। साथ ही इस मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।
प्रभावित लोगों को दे रहे सहायता
प्रवक्ता ने कहा कि हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा तथा भलाई एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम प्रभावित लोगों को हर जरूरी सहायता दे रहे हैं और जांच के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।’ यह घटना फुकेट से राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा के दौरान हुई। मामले की जांच चल रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है।
कई यात्रियों के सिर में लगी चोट
फ्लाइट में मौजूद यात्रियों के अनुसार उड़ान के दौरान विमान अचानक तेजी से नीचे आया, जिससे कई यात्रियों के सिर विमान की सीलिंग से टकरा गए। कुछ लोगों के सिर पर सूजन भी आ गई। यात्री ने बताया कि फ्लाइट पूरी तरह भरी हुई थी और अचानक आए टर्बुलेंस से सभी घबरा गए।



