Indonesia में मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग, पांच लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता, 271 लोग थे सवार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंडोनेशिया। इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास एक फेरी में अचानक आग लग गई। इसमें पांच लोगों के मौत की खबर आ रही है, जबकि 40 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।  घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने के समय फेरी में 271 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। रविवार दोपहर तक कम से कम 225 लोगों को बचा लिया गया था। बाकी लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर जा रही थी तभी जावा के उत्तर पूर्वी तट के पास मदुरा द्वीप के पास इसमें आग लग गई।

फेरी पर आग लगने से घबरा गए लोग

जान लें कि सुराबाया, इंडोनेशिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। वहां से निकली फेरी में आग लगने का हादसा हुआ है। आग लगने के बाद फेरी पर सवार लोग घबरा गए और चीखने-चिल्लाने लगे। फिलहाल, रेस्क्यू टीम लोगों को बचाने में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि फेरी में आग कैसे लग गई। ये घटना आज (रविवार को) सुबह हुई है।

जांच के लिए गठित होगी टीम

दुर्घटना की खबर मिलते ही कई रेस्क्यू नावें, कोस्ट गार्ड के जहाज और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान समंदर से कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन के मुताबिक, जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जो यह मालूम करेगी कि आग टेक्निकल खराबी, इंजन में गड़बड़ी या किसी अन्य वजह से लग गई।

पहले भी हो चुका है हादसा

जुलाई 2025 में नॉर्थ सुलावेसी प्रांत के पास एक यात्री जहाज में आग लगी थी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, लगभग 150 लोगों को बचाया गया था। इसमें 280 लोग सवार थे। पिछले   19 जुलाई को राजधानी मनाडो के पास यह घटना हुई थी। इससे पहले साल 2021 में टर्नेट से निकलने के कुछ समय बाद मोलुक्का सागर में केएम कार्या इंदाह में आग लगी थी। इससे यात्रियों और क्रू को पानी में कूदना पड़ा था। अधिकारियों और स्थानीय मछली पकड़ने वाले नावों की मदद से 22 बच्चों और 14 क्रू समेत 181 पैसेंजर को बचा लिया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में गर्मी से पहले हाईड्रेंट पर CCTV कैमरे, टैंकरों की निगरानी तेज

इंदौर में जल हाइड्रेंट पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। टैंकरों की भी कड़ी निगरानी शुरू होगी। नई जल नीति से पानी की बर्बादी पर नियंत्रण होगा।

इंदौर लोकायुक्त ने धार में सहकारी समिति प्रबंधक के 3 ठिकानों पर छापा, आय से 271.46% अधिक संपत्ति मिली

इंदौर लोकायुक्त ने धार जिले में सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में आय से 271.46% अधिक संपत्ति पाई गई। यह भ्रष्टाचार की गंभीर आशंका है।

देवास में भागने की कोशिश के दौरान टीआई को कुचलने वाले ड्राइवर अक्कू को लगी गोली

देवास में भागने की कोशिश के दौरान टीआई को कुचलने वाले ड्राइवर अक्कू को पुलिस ने गोली मारी। आरोपी घायल है और मामले की जांच जारी है।

नोएडा में PNB बैंक की ऑफिस असिस्टेंट समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी

नोएडा में PNB बैंक धोखाधड़ी मामले में ऑफिस असिस्टेंट दीपांशी और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार। 10.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आई।

चुनाव आयोग ने बताया: ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं तो फॉर्म-6 भरें, वोटर बने

चुनाव आयोग के अनुसार, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम न होने पर फॉर्म-6 भरें और वोटर बनें। इस प्रक्रिया में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिया बहस का चैलेंज, कहा- मंच और जज आप चुनिए

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस का चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि मंच और जज आप चुनिए। यह चुनौती राजनीतिक विवादों को बढ़ा रही है।

अमित शाह ने कहा- जिन्दगी भर मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बने रहेंगे राहुल गांधी

अमित शाह ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने मॉक पार्लियामेंट का नाटक किया। राहुल गांधी को असली संसद में प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं मिलेगा।

अरमान मलिक ने दिया ‘मंगल रंग’ विवाद पर जवाब, कहा- कला का स्वभाव यही है

अरमान मलिक ने 'मंगल रंग विवाद' पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कला का स्वभाव विभिन्न व्याख्याओं को स्वीकारना है।

नरसिंहपुर में मध्यान्ह भोजन के बाद 24 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नरसिंहपुर में मध्यान्ह भोजन के बाद 24 बच्चों की तबीयत बिगड़ी। स्थिति गंभीर होने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच जारी है।

दिल्ली-पुणे इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट लीवर छुआ, केस दर्ज

दिल्ली-पुणे इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट लीवर छुआ, जिससे विमान में अलार्म बज गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।