Uttar Pradesh विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को फिर से पार्टी से निकाला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चीफ मायावती ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद और अपने समधी अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल दिया है। इसके अलावा सहारनपुर निवासी और पार्टी कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल पर भी कार्रवाई की है।

उल्लेखनीय है कि  मायावती अशोक सिद्धार्थ को 2025 में भी पार्टी से बाहर कर चुकी हैं। अशोक सिद्धार्थ के बाद मायावती ने पिछले साल अपने भतीजे आकाश आनंद को भी पार्टी से निकाल दिया था। माफी मांगने के बाद अशोक सिद्धार्थ और आकाश आनंद को पार्टी में वापस लिया था।

पहले भी मायावती ले चुकी हैं एक्शन

मायावती ने अपने इस एक्शन की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दी है। उन्होंने एक लंबे पोस्ट में अशोक सिद्धार्थ पर पहले भी लिए गए एक्शन का जिक्र किया है। मायावती ने लिखा कि यह बात सभी लोग जानते हैं कि पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ अशोक सिद्धार्थ, पूर्व सांसद को महाराष्ट्र के चुनाव में खा़सकर पार्टी टिकट के बंटवारे को लेकर बी.एस.पी. महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आदि के साथ सही से तालमेल करके नहीं चलने की वजह से अनुशासनहीनता व दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उन्हें दोबारा पार्टी में इस शर्त के साथ वापस लिया गया था कि वे दोबारा ऐसी ग़लती नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसलिए अशोक सिद्धार्थ को पार्टी की सभी ज़िम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था।

पार्टी में कतई वापस नहीं लिया जाएगा

मायावती ने लिखा कि इसके बाद यूपी में इनके वापस लौटने की ख़बरें जानबूझकर पार्टी में भ्रम की स्थिति फैलाकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव के सघन अभियान को प्रभावित करने का षडयंत्र है। अतः पार्टी व मूवमेन्ट के हित में अशोक सिद्धार्थ को आज तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है और अब इन्हें पार्टी में आगे कतई भी वापस नहीं लिया जायेगा।

टिकट फाइनल करने में भतीजे का रोल नहीं

31 जुलाई को ही मायावती साफ़ कर चुकी हैं कि यूपी में विधान सभा चुनावों के लिए टिकट फाइनल करने में आकाश आनंद का कोई रोल नहीं है । माना जा रहा है कि यूपी विधान सभा चुनाव के पहले मायावती अशोक सिद्धार्थ और आकाश आनंद की बढ़ती ताक़त से काफ़ी खफा हैं।अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर करके ये संदेश देना चाहती है कि बसपा में वही होगा जो मायावती चाहेंगी।

बेनीवाल को भी पार्टी से निकाला

मायावती ने सहारनपुर निवासी और पार्टी कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारियों के दौरान पार्टी अनुशासन और दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। वहीं, पार्टी ने राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को पंजाब का दोबारा प्रभारी नियुक्त किया है।

रामजी गौतम फिर बने पंजाब के प्रभारी

इसके अलावा बसपा सुप्रीमो ने राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को पुनः पंजाब का प्रभारी बनाया है। वह अन्य राज्यों के साथ पंजाब में भी आगामी विधानसभा चुनाव तक संगठन की जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की वर्तमान नीति के अनुसार, उत्तर प्रदेश के निवासी जो वरिष्ठ पदाधिकारी अन्य राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश में पार्टी की कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अफवाहों और भ्रामक प्रचार से सतर्क रहें। विरोधी दलों के किसी भी दुष्प्रचार का हिस्सा न बनें।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। नोएडा, आगरा और कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव।

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।

अखिलेश यादव का आरोप: भाजपा नफरत की राजनीति से समाज में विभाजन कर रही है

अखिलेश यादव ने भाजपा पर नफरत की राजनीति कर समाज में विभाजन का आरोप लगाया है। उनका मानना है कि इससे सामाजिक एकता कमजोर हो रही है।

मध्यप्रदेश में 7400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी स्कूटी

मध्यप्रदेश में 7400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूटी प्रदान की। यह योजना छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियां गिनाईं, सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक का जिक्र

पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियां गिनाईं। सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक की प्रगति पर उन्होंने प्रकाश डाला।

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट, भारत जोड़ो मैदान में 300 फीट पोस्टर

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट और भारत जोड़ो मैदान में 300 फीट पोस्टर से सजी तैयारी। शाम 5 बजे शुरू होगा छात्रों की गूंज।

सागर में अब तक 34.3 इंच बारिश, सीजन के 11 दिनों में 14 इंच और चाहिए

सागर में अब तक 34.3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस मौसम में 14 इंच और बारिश की जरूरत है। मौसम विभाग ने स्थिति पर ताजा जानकारी दी है।