हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्रप्रदेश को 17,900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात दी। भोगपुरम में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करते हुए उन्होंने पहले की सरकारों यानी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
पहले एक ही परिवार पर होता था नाम
एयरपोर्ट का उद्घाटन के दौरान पीएम ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले देश में हर हवाई अड्डे का नाम केवल एक ही परिवार के नाम पर रखा जाता था, लेकिन एनडीए सरकार ने इस परंपरा को बदला है। पीएम ने अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि और पंजाब के हवाई अड्डे का नाम संत रविदास के नाम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भोगापुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखना इसी सोच का हिस्सा है, जिससे यहां से उड़ान भरने वाले हर यात्री को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलेगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Andhra Pradesh Factory Fire: प्लास्टिक प्लांट में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत! क्या इंडस्ट्रियल सेफ्टी में फिर हुई बड़ी चूक?
- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत
- दूसरा या तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपए, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू का फैसला, 18 साल तक शिक्षा भी फ्री
- आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 21 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर
- आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग, एक यात्री की मौत
- आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस दुर्घटना: खाई में गिरने से 9 श्रद्धालुओं की मौत, PM–राष्ट्रपति–CM ने जताया शोक
तेजी से आगे बढ़ रहा आंध्रप्रदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन आंध्रप्रदेश के लिए बहुत अहम है। उत्तर आंध्र की भूमि पर आना मेरे लिए सौभाग्य आज करीब 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। विकास कार्य इस बात के प्रतीक है कि आंध्र किस तरह आज आगे बढ़ रहा है। विकास के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं आज का ये आयोजन नया इतिहास, नया रिकॉर्ड रचने का भी है।
एविएशन सेक्टर में असाधारण प्रगति
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले बारह सालों में देश के एविएशन सेक्टर ने असाधारण प्रगति की है। 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट चालू थे। आज यह संख्या 166 है। एक समय था जब हवाई यात्रा केवल बड़े शहरों तक ही सीमित थी, लेकिन एनडीए सरकार के तहत, अब छोटे शहरों के आम लोग भी हवाई यात्रा कर पा रहे हैं। हाल ही में सरकार ने उड़ान योजना का दूसरा चरण शुरू किया है, जिसके लिए 29 हज़ार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है?
सेमीकंडक्टर, हाईवे और पावर सेक्टर
एयरपोर्ट के साथ ही, पीएम मोदी ने प्रदेश में औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत की। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृत आंध्र प्रदेश के पहले चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया, जहां हर साल करीब 9.6 करोड़ यानी 96 मिलियन चिप्स का उत्पादन होगा। सालाना 9.6 करोड़ चिप्स बनाने वाले इस प्लांट के शुरू होने से न सिर्फ विदेशी निर्भरता कम होगी, बल्कि दक्षिण भारत में रोजगार का नया अध्याय शुरू होगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई परियोजनाएं
इसके साथ ही पीएम ने कर्नूल और अनंतपुर में पवन व सौर ऊर्जा क्षेत्रों को जोड़ने वाले ट्रांसमिशन सिस्टम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कर्नूल-IV रिन्यूएबल एनर्जी जोन के लिए ₹5,550 करोड़ के ट्रांसमिशन सिस्टम की नींव रखी। 1,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की हाईवे परियोजनाओं को पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया गया, जिसमें NH-365 BG पर 4-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे और NH-565 पर नया ब्रिज शामिल है।
पीएम मोदी को मिली बॉबिली एकांत वीणा
भोगापुरम दौरे के दौरान पीएम मोदी को उपहार में प्रसिद्ध बॉबिली एकांत वीणा मिली, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए पीएम ने लिखा कि भारत की संगीत परंपराओं में वीणा की एक खास जगह है। यह आंध्र प्रदेश के कारीगरों के हुनर को दिखाती है।



