Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र चल रहा है। आज गुरुवार को राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश किया गया। इस पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं से सरकार डर गई थी, इसीलिए उनके गुस्से को ठंडा करने के लिए बिल लाया गया।

छात्रों से बात करने पहले क्यों नहीं गए

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने उस दिन जो सत्याग्रह किया, उससे वे एकदम डर गए और बोले कि इसको आगे बढ़ाना ठीक नहीं है। इसके बाद उन्होंने (नरेंद्र मोदी) ने यह तय किया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए। मोदी जी अपनी कुर्सी के लिए यह सब कुछ किए। जब छात्र पेपर लीक परीक्षा की गड़बड़ियों की बात कर रहे थे, तब सरकार ने उन्हें सुनने के बजाय अराजक कहा और हर सवाल को राजनीति से जुड़ा बताकर खारिज कर दिया था। महीनों से छात्र सड़कों पर बैठे थे और अपनी बात रख रहे थे, उस वक्त आप उनके पास क्यों नहीं गए?

गृह मंत्री शाह का मुंह ही नहीं खुल रहा

खड़गे ने कहा कि अगर आप पहले बात किए होते तो, इतने लोग लाठी नहीं खाते। इतने लोग बरबाद नहीं होते। इतने लोग बारिश में नहीं रहते। आपकी सरकार की वजह यह सब भुगतना पड़ा। इसका कारण भाजपा सरकार और मोदी जी हैं। सबसे बड़ी वजह हमारे गृह मंत्री अमित शाह साहब हैं। अभी वो संसद में क्यों नहीं नजर आ रहे हैं? प्रधानमंत्री भी मुह नहीं खोल रहे हैं। यहां पर दिल्ली में इतनी गड़बड़ हुई, आप होम मिनिस्टर हो, आपका मुह भी नहीं खुल रहा है। क्या किसी ने मुह बंद कर दिया है?

कुर्सी बचाने के लिए झुकना पड़ा

खड़गे ने आगे कहा कि देश भर के छात्रों और नौजवानों ने परीक्षा व्यवस्था की नाकामियों के खिलाफ आवाज उठाई। विपक्ष ने उनकी आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाई। बढ़ते दबाव के आगे सरकार को घुटने टेकने पड़े। मैं युवाओं को मुबारकबाद देता हूं कि उनका संघर्ष रंग लाया और सरकार को झुकना पड़ा। युवाओं की ताकत देखने के बाद हमारी सरकार को भी मालूम हुआ कि इससे ज्यादा खींचतान करने से धागा टूट जाएगा और हमारी कुर्सी चली जाएगी। इसीलिए डर कर उन्होंने युवाओं की डिमांड मानी, लेकिन यह  काम कुर्सी बचाने के लिए किया गया है।

2024 में ही क्यों नहीं किया यह काम

खड़गे ने कहा कि इस मजबूत कानून को ठीक करने के लिए हम बार-बार आपके सामने कहते रहे, लेकिन आप किए नहीं। दो साल के बाद आप जो कर रहे हैं, उसे 2024 में ही क्यों नहीं किया? क्योंकि तब आपको राजनीति करनी थी, लोकसभा चुनाव सामने थे, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में लगातार मुद्दा उठा रहे थे। आप उस करते तो क्रेडिट नहीं मिलता, इसीलिए आप उस वक्त ये करना छोड़ दिए थे। इस बिल का हम स्वागत करते हैं लेकिन ये अभी भी अधूरा है। ये पेपर लीक होने के बाद भी, इसकी कार्रवाई को मजबूत करना जरूरी है। पेपर लीक होने से रोकने की मजबूत व्यवस्था इसमें नहीं है। ये सब जो माहौल आज चल रहा है, इसको ठंडा करने के लिए, सड़क पर आए हमारे विद्यार्थी युवाओं को ठंडा करने के लिए लाया गया है। यह समस्या को सुलझाने के लिए नहीं है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रेलवे की बड़ी सफलता: 14 अमृत भारत ट्रेनें रेगुलर हुईं, फ्रेट लोडिंग 5.4% बढ़ी

रेलवे की बड़ी सफलता के तहत 14 अमृत भारत ट्रेनें नियमित हो गई हैं। इससे फ्रेट लोडिंग में 5.4% की बढ़ोतरी हुई है। इस सफलता से रेलवे परिचालन में सुधार हुआ।

दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप: सागर SP हर महीने वसूलते हैं 50 लाख, EOW जांच मांग

दिग्विजय सिंह ने सागर SP पर हर महीने 50 लाख रुपए वसूली का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने EOW जांच की मांग की है। इस मामले में पुलिस विभाग में सवाल उठे हैं।

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले

BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में पीएम मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले। रूस, चीन से खास बातचीत और वैश्विक सहयोग के नए आयाम।

अगर बीच में समंदर न होता तो राहुल गांधी अरब में लड़ते चुनाव, बोले सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। कहा, अगर बीच में समंदर न होता तो राहुल अरब में लड़ते चुनाव। राजनीतिक बयानबाजी बढ़ी।

महिला हॉकी जूनियर एशिया कप: भारत ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार जीता तीसरा खिताब

भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप में चीन को 1-0 से हराकर तीसरी बार खिताब जीता। सानिका माने का गोल निर्णायक रहा।

ग्लोबल मंच पर भारत का विजन: BRICS में PM मोदी ने MSME, स्टार्टअप और स्किल्स को प्राथमिकता दी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने MSME, स्टार्टअप और स्किल्स को प्राथमिकता दी। भारत का BRICS में विकास और सहयोग का व्यापक विजन सामने आया।

मायावती ने ब्रिक्स दिल्ली घोषणा पत्र को बताया महत्वपूर्ण, बताई बसपा की नई रणनीति

मायावती की प्रेस वार्ता में ब्रिक्स दिल्ली घोषणा पत्र को महत्वपूर्ण बताया गया। बसपा प्रमुख ने वैश्विक सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ रुख पर चर्चा की।

PM मोदी ने BRICS समापन में चीन का जिक्र करते हुए साझा की उम्मीदें

PM मोदी ने BRICS समापन में चीन का जिक्र करते हुए वैश्विक चुनौतियों पर चिंता जताई और सहयोग की उम्मीदें साझा कीं। BRICS देशों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर।

इंदौर में नाबालिग की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ FIR, सगाई तक सीमित रहने का था वादा

इंदौर में नाबालिग की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई। परिवार ने प्रशासन को सगाई तक सीमित रहने का वादा दिया था।

एफपीआई ने सितंबर में भारतीय शेयर बाजार से 13,138 करोड़ रुपये निकाले

एफपीआई ने सितंबर में भारतीय शेयर बाजार से 13,138 करोड़ रुपये निकाले हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती ने विदेशी निवेशकों को सतर्क किया।