नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा है कि धर्मेन्द्र प्रधान के विभाग बदलना भी मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि जो हमारे छात्र हैं, जो अनशन पर थे, उनसे मेरी मीटिंग हुई, चर्चा हुई, आंदोलन के बारें में, आरएसएस के बारे में, हिंदुस्तान का जो शिक्षा का सिस्टम है, उस पर कैसे कब्जा किया गया है। मुख्य बात जो हम कहना चाहते हैं कि छात्रों की तीन मांगें हैं, जिन पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। ये मैं नहीं कह रहा, देश के छात्र कह रहे हैं।
राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर सरकार पर तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अनशन पर बैठे छात्रों से उनकी बात हुई है और छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं, जिन पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता. राहुल गांधी ने साफ कहा कि छात्रों की पहली और सबसे बड़ी मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की है.
👉 यह भी पढ़ें:
- ‘कॉकरोचों’ के आगे झुकी सरकार, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर बयान जारी कर दी जानकारी
- NEET पेपर लीक पर बड़ा अपडेट: अनशन ख़त्म कर बोले सोनम वांगचुक, सरकार ने मानी ये 3 बड़ी मांगें
- NEET पेपर लीक पर घिरी सरकार! राहुल गांधी के धरने के बाद बदली रणनीति, सोनम वांगचुक से मुलाकात और संसद में चर्चा पर बनी सहमति
- Rahul Gandhi ने किया सरकार पर हमला, 10 साल में 152 पेपर लीक, एक को भी सजा नहीं
- Rahul Gandhi Viral Video: हिरासत के बाद छत्रसाल स्टेडियम से राहुल गांधी का VIDEO वायरल, बोले- ‘छात्रों की आवाज दबाई जा रही है’
- NEET विवाद पर सियासी घमासान: धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप, बोले- ‘छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही कांग्रेस
धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल हटाया जाए
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं और ये ऐसी मांगें हैं, जिन पर बातचीत या समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है.। उन्होंने कहा कि छात्रों का साफ मानना है कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होनी चाहिए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्ट, अयोग्य और अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की पहली मांग यही है कि धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाया जाए।
कैबिनेट में विभाग बदलने की बात
राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में इस बात की चर्चा चल रही है कि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी दूसरे मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो यह समाधान नहीं होगा। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के छात्र और देश का कोई भी व्यक्ति इसे स्वीकार नहीं करेगा।
कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
इस प्रेस वार्ता से पहले कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो भी साझा किया गया है। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नीट पेपर लीक समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखने के साथ-साथ केंद्र पर हमला बोलते हुए दिखाया गया है। इस पोस्ट का शीर्षक है- छात्रों के साथ, हम हमेशा खड़े थे, हैं और रहेंगे।
मेट्रो, सड़कें, दुकानें और इंटरनेट बंद
इससे पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए मेट्रो, सड़कें, दुकानें और इंटरनेट तक बंद कर सकती है, लेकिन पेपर लीक जैसी समस्या को नहीं रोक पा रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार पर छात्रों के साथ क्रूर व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि छात्रों ने सिर्फ अपने अधिकारों की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए। राहुल ने तंज कसते हुए कहा, ‘मोदी जी, आप सब कुछ बंद कर सकते हैं; मेट्रो, सड़कें, इंटरनेट – लेकिन एक चीज नहीं रोक पाए, और वह है पेपर लीक’।
राहुल गांधी की तीन मांगे
-शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए, कैबिनेट से निकाला जाए। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर दूसरे विभाग में भेजने की खबरें आ रही हैं। ये भी मान्य नहीं है।
-पुलिस की कार्रवाई में हजारों छात्र घायल हुए हैं, पैलेट गन के छर्रे लगे हैं। इस कार्रवाई के पीछे सभी लोगों पर कार्रवाई की जाए।
-इस सबके कर्ता-धर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगें। पीएम रात-रात भर वीडियो बना रहे हैं।



