👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- कॉलोनाइजर को फायदा पहुंचाने के लिए छोटा बांगड़दा में निजी जमीन पर मंत्री समर्थक बना रहे थे सड़क, विरोध हुआ तो टला कल का भूमिपूजन
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
0:00 left
कोहरे में भीषण सड़क हादसा: नांगल–चंदक मार्ग पर डंपर से टकराई क्रेटा कार, चार की मौके पर मौत
नांगल–चंदक मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। गांव अभिपुरा के पास कोहरे के कारण एक क्रेटा कार मिट्टी से भरे डंपर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार पूरी तरह पिचक गई और शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को वाहन काटना पड़ा।
कार में सवार गांव सराय आलम निवासी कारी इकबाल, अशफाक एहतेशाम और सलाउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि सभी लोग राहतपुर खुर्द गांव में आयोजित एक दिवसीय जलसे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, कार को कटवाकर शव बाहर निकाले और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों के पास मिले पहचान पत्रों के आधार पर उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई।



