टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी: दिल्ली–मुंबई एअर इंडिया फ्लाइट की सुरक्षित वापसी, सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी समस्या के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। एयरलाइन के अनुसार, यह फैसला सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लिया गया और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की फ्लाइट AI887 को टेकऑफ के बाद तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। लैंडिंग के बाद सभी को विमान से उतार लिया गया है। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान या अन्य व्यवस्था की जा रही है।
एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।



