Stock Market : सप्ताह के आखिरी कोराबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 24 जुलाई को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आ रही है। देखते ही देखते बीएसई सेंसेक्स सेंसेक्स 700 अंक की भारी गिरावट के साथ 75,691.32 के लेवल पर आ गया वहीं एनएसई निफ्टी भी 169.15 अंक टूटकर 23,700.45 के स्तर पर आ गया।

सेंसेक्स के 29 शेयर लाल निशान में

शुक्रवार को कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर गिरावट के साथ खुले। इन्फोसिस में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा भारती एयरटेल, इटरनल, इंडिगो, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एशियन बैंक, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट और अडानी पोर्ट्स में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। दूसरी ओर केवल एचसीएल टेक का शेयर तेजी के साथ खुला।

निफ्टी में इटरनल सहित कई शेयरों में भारी गिरावट

आज के कारोबार में निफ्टी में इटरनल, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में क्रमशः 0.63 प्रतिशत और 0.62 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे थे। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा गिरावट आई जबकि निफ्टी फार्मा और निफ्टी आईटी ने अच्छा प्रदर्शन किया।

इंडिगो के शेयर में भारी गिरावट

शेयर बाजार खुलने पर इंडिगो का शेयर 1.93% की सबसे बड़ी गिरावट के साथ ₹4,927.15 पर आ गया। वहीं, एटरनल (जौमाटो की पैरेंट कंपनी) कंपनी के शेयरों में 1.81% की बिकवाली दर्ज की गई और यह ₹281.50 पर आ गया। दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल शेयर में 1.55% की गिरावट देखी गई। जबकि, हाल ही में नए सीईओ-डेजिग्नेट के ऐलान के बावजूद इन्फोसिस का शेयर 1.17% टूटकर ₹1,039.45 पर पहुंच गया। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट (-1.17%), बजाज फाइनेंस (-1.09%), टाटा स्टील (-0.84%) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (-0.81%) के शेयरों में भी तगड़ी गिरावट रही।

सिप्ला और टेक महिंद्रा में तेजी

इस गिरावट के बीच कुछ चुनिंदा शेयरों ने हरे निशान में कारोबार कर राहत दी। एचसीएल टेक 1.69% की तेजी के साथ ₹1,265.90 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयर क्रमश: 1.39% और 0.78% उछले।  इनके अलावा सिप्ला, ओएनजीसी, अडानी एंटरप्राइजेज और कोल इंडिया भी निफ्टी के प्रमुख गेनर्स में शामिल रहे।

एशियाई बाजारों के हाल

शुक्रवार को एशियाई बाजार में भी पिछले सेशन की गिरावट जारी रही। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और IT शेयरों में बिकवाली के एक और दौर ने महंगाई और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित निवेश के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ा दीं। जापान का निक्केई 225 2.46 फीसदी, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.04 फीसदी, ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.57 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.01 फीसदी गिरा।

अमेरिकी बाजार में भी गिरावट

डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 506.93 अंक या 0.97 प्रतिशत गिरकर 51,711.65 पर आ गया। S&P 500 1.21 प्रतिशत गिरकर 7,408.30 पर और नैस्डैक कंपोजिट 2.15 प्रतिशत गिरकर 25,137.69 पर आ गया। टेक्नोलॉजी-हैवी इंडेक्स पर अल्फाबेट में 7 प्रतिशत और टेस्ला में 14 प्रतिशत की गिरावट का असर पड़ा, जो उनकी अर्निंग्स रिपोर्ट के बाद हुई।

4 दिन में 4 लाख करोड़ रुपए डूबने का अनुमान

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट लगातार चौथे दिन भी जारी रही। पिछले शुक्रवार (17 जुलाई) को बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 481 लाख करोड़ रुपये था, जो अब घटकर 477 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया है। इस तरह सिर्फ चार कारोबारी दिनों में निवेशकों की संपत्ति में करीब 4 लाख करोड़ रुपये की कमी आ चुकी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।