👉 यह भी पढ़ें:
- Drishyam 3 OTT Release: क्या फिर बच निकलेगा जॉर्जकुट्टी? बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब Prime Video पर दस्तक, जानें कब और कहां देखें
- बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, 8 दिनों में 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची मोहनलाल की थ्रिलर
- सबसे ज्यादा देखे जाने वाली सीरीज स्क्विड गेम सीजन-3 की रिलीज डेट अनाउंस, 27 जून से अपने टीवी स्क्रीन पर देख पाएंगे आप
0:00 left
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन ने अपनी फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। देवगन ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दृश्यम 3, दृश्यम डे पर रिलीज होगी। आखिरी हिस्सा बाकी है. सिनेमा में फिल्म को 2 अक्टूबर 2026 को देख सकते हैं। इस फिल्म में एक बार फिर अपनी फैमिली को बचाने के लिए हर कोशिश करते नजर आएंगे।
दृश्यम 3 के वीडियो में अजय अपनी फैमिली को बचाने की बात कर रहे हैं। इस टीजर में बाकी दोनों फिल्मों के भी कुछ सीन्स दिखे थे। टीजर में वो बोल रहे हैं– दुनिया मुझे कई नाम से बुलाती है, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि पिछले 7 साल में जो कुछ हुआ और जो कुछ किया। जो कुछ देखा और जो कुछ दिखाया, उससे मुझे एक बात समझ में आ गई है। इस दुनिया में हर किसी का सच अलग है। हर किसी का सही अलग है। मेरा सच, मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है। जब तक सब थक नहीं जाते। जब तक सब हार नहीं जाते, मैं यहीं खड़ा हूं चौकीदार बनकर। एक दीवार बनकर, क्योंकि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। आखिरी हिस्सा बाकी है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा श्रेया सरन उनकी पत्नी के रोल में और इशिता दत्ता उनकी बेटी के रोल में दिखेंगी। फिल्म में तब्बू पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। इसके अलावा अभिषेक पाठक, कुमार मंगत, आलोक जैन भी हैं।



