चिन्ता न करें भाजपा के 70 पार नेता, आपके स्वागत को आतुर है ‘मार्गदर्शक मंडल’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

जब नरेंद्र मोदी और अमित शाह भाजपा में शक्तिशाली हुए तो पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को किनारे कर दिया गया। तब भाजपा का मार्गदर्शक मंडल भी चर्चा में आया था। बाद में मुरली मनोहर जोशी सहित कई नेताओं को इस कथित मार्गदर्शक मंडल में शामिल कर लिया गया।

फिर धीरे-धीरे लोग इसे भूलने लगे, लेकिन पिछले कुछ समय से यह मार्गदर्शक मंडल फिर चर्चा में है। इसमें एक दिन पहले मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा की भर्ती हुई है। अब गांव की भाषा में कहा जा रहा है कि ‘मध्यप्रदेश में भले ही एक 70 साल की बुढ़िया की मौत हुई है, लेकिन मौत ने घर यानी मध्यप्रदेश को देख लिया है।‘

प्रदेश में 70 पार के कई नेता मौजूद हैं, जो आज भी युवा होने का दंभ भरते हैं। इनमें से कई मोहन कैबिनेट में मंत्री भी हैं। कई ने तो नरोत्तम मिश्रा की तरह सीएम बनने का ख्वाब देखकर खुद को जवान रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कभी पार्टी से अलग चलकर तो कभी कुर्सी पर काबिज सीएम का विरोध कर यह पार्टी में चर्चा का विषय बने रहने की कोशिश करते रहे हैं। इनमें से कई तो वे हैं जो दिल्ली की राजगद्दी छोड़ सीएम बनने का सपना लेकर मध्यप्रदेश आए थे।

कुछ नेताओं को लगता है कि वे गृह मंत्री अमित शाह के खास हैं, इसलिए उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ऐसे नेताओं को नरोत्तम मिश्रा के साथ हुए घटनाक्रम से सबक लेना चाहिए। नरोत्तम मिश्रा भी अमित शाह के खास माने जाते हैं और खास हैं भी, लेकिन हुआ क्या?

ऐसे मुगालता पाल बैठे नेताओं को भाजपा में हो रहे परिवर्तन को समझना होगा। आखिर क्यों कई बड़े नेताओं की दावेदारी को दरकिनार करते हुए युवा चेहरे नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। नितिन नवीन का अध्यक्ष बनना ही सभी नेताओं के लिए साफ संदेश था कि अब भाजपा को युवा बनाने की कवायद शुरू हो गई है।

एक दूसरी बात और…भाजपा ने अपना दायरा बढ़ाने के लिए दूसरे दलों के लिए भी अपने दरवाजे पूरी तरह खोल रखे हैं। जाहिर है इससे भाजपा के पुराने खोटे सिक्कों को फिर से मौका नहीं मिलने वाला। पहले राज्यसभा का दरवाजा खुला रहता था, अब वह भी अतिथि नेताओं के स्वागत के लिए ही है। इसी हफ्ते बंगाल में टीएमसी छोड़कर भाजपा में आए तीन पूर्व राज्यसभा सांसद इसके ताजा उदाहरण हैं। भाजपा ज्वाइन करने के कुछ ही घंटों बाद इन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया गया।

इसीलिए मध्यप्रदेश के 70 पार नेता यह सोच लें कि जो कुछ अभी उनके पास है, उसी से संतुष्ट हो जाएं। ज्यादा उठापटक की तो मार्गदर्शक मंडल के दरवाजे आपके लिए दिन-रात चौबीसों घंटे खुले हुए हैं।

मार्गदर्शक मंडल में आपका स्वागत है…

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।