Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Date:

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 3 जुलाई शेयर बाजार हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक से अधिक तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 24,300 अंक के पार पहुंच गया। सुबह 9.22 बजे सेंसेक्स 487.81 अंक यानी 0.63% की तेजी के साथ 77,989.93 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 156.80 अंक यानी 0.65% ऊपर 24,332.50 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के 24 शेयर हरे निशान में

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर तेजी के साथ खुले। एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा 4.73 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व में भी उल्लेखीय तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर करीब 1 फीसदी गिरावट के साथ खुला। इसके अलावा एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, इंडिगो, पावरग्रिड और एसबीआई के शेयरों में गिरावट रही।

👉 यह भी पढ़ें:

निफ्टी के 43 शेयरों में दिखी तेजी

शुक्रवार को निफ्टी 50 के 43 शेयरों में खरीदारी, जबकि 7 बिकवाली देखने को मिल रही है। टॉप गेनर में एचसीएल टेक, हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, विप्रो और टीसीएस शामिल है। वहीं, टॉप लूजर में अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी और एसबीआई शामिल हैं।

एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा तेजी

बाजार की इस बड़ी तेजी के पीछे आईटी दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक का हाथ है। जैसा कि सेंसेक्स हीट मैप में साफ देखा जा सकता है, सुबह 09:26 बजे मार्केट ओपनिंग के दौरान एचसीएल टेक का शेयर ₹1120.05 के भाव पर 3.95 प्रतिशत (करीब 4%) की भारी तेजी के साथ टॉप गेनर बना हुआ है।

आईटी सेक्टर के कई शेयरों में तेजी

शुक्रवार को एचसीएल टेक के अलावा आईटी और मेटल सेक्टर्स के कई अन्य शेयर भी बाजार को ऊपर ले जाने में आगे रहे। बजाज फिनसर्व 2.68% की तेजी के साथ ₹1905.85 पर, टाटा स्टील 2.22% की बढ़त के साथ ₹191.30 पर और टेक महिंद्रा 2.14% चढ़कर ₹1415.00 पर कारोबार कर रहे हैं। इनके साथ ही टीसीएस 1.88% और इन्फोसिस 1.24% की मजबूती के साथ हरे निशान में दिखे।

एनटीपीसी सहित कई शेयरों में गिरावट

शुरुआती कारोबार में कमजोरी का सामना करने वाले शेयरों में एनटीपीसी 0.56% की गिरावट के साथ ₹356.35 पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडिगो के शेयरों में भी लाल निशान के साथ मामूली गिरावट दर्ज की गई।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Aamir Khan Third Marriage Row: नितेश राणे का बड़ा बयान, बोले- ‘क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं?’

बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan की तीसरी शादी को लेकर अब राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री Nitesh Rane ने आमिर खान की शादी पर टिप्पणी करते हुए इसे 'लव जिहाद' के संदर्भ में जोड़ा और कहा कि इस मुद्दे पर हिंदू समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए।