मुंबई। देश में परीक्षा के पेपर लीक होने का सिलसिला जारी है। नीट-यूजी के बाद अब महाराष्ट्र में TET पेपर लीक होने की खबर आई है। इसके कारण प्रशासन ने कल यानी रविवार 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाणे से प्रश्न पत्र बाहर आने की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंची थी। इसके बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। शिक्षा विभाग के फैसले के बाद राज्य वर्ष के बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को झटका लगा है। अभी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।
👉 यह भी पढ़ें:
- NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा-एनटीए को यूपीएससी से सीखना चाहिए
- NEET UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की चार्जशीट में कई खुलासे, परीक्षा के तीन दिन पहले ही लीक हो गए थे पेपर
- NEET Paper Leak मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-अब गलतियों का सिलसिला खत्म करना होगा
- Paper Leak पर जागी सरकार, अब बिल लाने की तैयारी, 10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का हो सकता है जुर्माना
- NEET पेपर लीक पर सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘छात्रों की आवाज दबाने के बजाय जवाबदेही तय करे सरकार’
- Paper Leak Controversy: पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका का पलटवार, बोले- ‘मरहम नहीं, चोट की वजह का इलाज जरूरी’
मामले की जांच शुरू
पेपर लीक होने की जानकारी के बाद प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पेपर लीक की आशंका कैसे बनी और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं।
चार लाख उम्मीदवार शामिल होने वाले थे
TET परीक्षा में 4 लाख के करीब कैंडिडेट शामिल होने वाले थे। राज्य भर के 1,428 केंद्रों पर कल ये परीक्षा होने वाली थी। कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 2,26,263 ऐसे शिक्षक थे जो पहले से नौकरी कर रहे थे और जरूरी TET क्वालिफ़िकेशन हासिल करने के लिए परीक्षा दे रहे थे। बाकी उम्मीदवार शिक्षक बनने के इच्छुक थे। इससे पहले साल 2025 में भी पेपर लीक हुआ था। साल 2025 में कोल्हापुर से TET का पेपर लीक होने की घटना सामने आई थी।



