नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह गुरुवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए बनाई गई विशेष जांच समिति (एसाईटी) के चीफ विजय विश्वास पंत के सामने पेश हुए। संजय सिंह ने अयोध्या में जमीनों की खरीद में हुए घोटालों का सबूत दिया।
बाद में मीडिया से चर्चा के दौरान संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या में जमीनों की खरीद में महाघोटाला हुआ है। चार करोड़ की जमीन कुछ ही दिनों के बाद आठ करोड़ में खरीदी गईं और इसमें राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से जुड़े लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महाघोटाले से जुड़े सबूत दस्तावेजों के रूप में एसआईटी को सौंप दिए गए हैं जिस पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। अब देखते हैं कि क्या कार्रवाई होती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- आप सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप-प्रभु श्रीराम का मंदिर लूट कर विधायक-सांसद खरीद रही भाजपा
- संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका, पार्टी छोड़ने वाले सासंदों की सदस्यता खत्म करने की मांग
- दिल्ली चुनाव परिणाम से पहले आप सांसद संजय सिंह का आरोप-विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर दे रही है भाजपा
- आप सांसद संजय सिंह का भाजपा पर हमला, कहा-दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी केजरीवाल की टॉयलेट के बाहर नहीं निकल पा रही
- दिल्ली में सीएम आवास को लेकर सियासत, पुलिस ने संजय सिह को रोका तो धरने पर बैठ गए
संजय सिंह ने एसआईटी को लिखी चिट्ठी
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस मामले की जाँच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के चेयरमैन को चिट्ठी लिखी है। आप सांसद ने इसमें चढ़ावा चोरी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जमीन की खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की माँग की है। संजय सिंह ने दावा किया कि कुछ संपत्तियों को अधिग्रहण करने के बाद बेहत ऊंची कीमतों पर ट्रस्ट के द्वारा खरीदा गया। उन्होंने एसआईटी की टीम को कुछ दस्तावेज भी सलंग्न करके भेजे हैं और उनकी जांच कर दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.।
आप सांसद ने SIT को लिखी चिट्ठी
संजय सिंह ने एसआईटी को लिखी चिट्ठी में कहा अयोध्या के राम मंदिर में ट्रस्ट द्वारा किए गए घोटाले की वजह से देश के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था को चोट पहुंची है। पिछले दिनों इस चोरी में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव और टिन्नू यादव ने का नाम चढ़ावा चोरी मामले की वजह से चर्चा में आया है। आप सांसद ने दावा किया कि ये कोई सामान्य चोरी नहीं है। इससे पहले भी प्रभु श्रीराम के नाम से खरीदी गई जमीन में करोड़ों रुपयों का घोटाला किया जा चुका हैं।
जमीन खरीदी पर उठाए सवाल
संजय सिंह ने लिखा है कि साल 2021 में सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दो करोड़ की ज़मीन 18.5 करोड़ में खरीदी। मेरे द्वारा इसकी शिकायत कोतवाली अयोध्या में की गई थी, जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी प्रकार क़रीब 3 करोड़ की जमीन महंत मुरली दास से लगभग 24 करोड़ में खरीदी गई, 9 करोड़ की ज़मीन आलोक बंसल से क़रीब 55.5 करोड़ में खरीदी गई।
ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठे हैं सवाल
बताया जाता है कि एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के बीच एक ऐसा तथ्य सामने आया है, जिसने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2020 में ट्रस्ट के गठन के कुछ ही महीनों बाद निजी ऑडिट फर्म ने दान प्रबंधन, आभूषणों के रिकॉर्ड, वित्तीय निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था में गंभीर खामियों की ओर संकेत कर सुधार की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में भी चढ़ावे और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े गंभीर सवाल उठे हैं, ऐसे में छह साल पुरानी इस ऑडिट रिपोर्ट को अपनी जांच का अहम आधार बन सकती है।



