Qatar Gas Plant Explosion: रास लाफान में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता, क्या दुनिया के सबसे बड़े LNG हब पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मध्य पूर्व से एक बड़ी खबर सामने आई है। कतर की रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में स्थित गैस प्लांट में हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। हादसे में कम से कम 54 लोग घायल हो गए हैं, जबकि 18 लोगों के लापता होने की सूचना है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

कतर प्रशासन के अनुसार, धमाके के बाद प्लांट में बड़े पैमाने पर आग लग गई थी। इमरजेंसी टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

गृह मंत्रालय ने बताया कि शुरुआती जांच में यह घटना एक “तकनीकी हादसे” का परिणाम प्रतीत होती है। अधिकारियों का कहना है कि किसी बड़े गैस रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है और फिलहाल आम लोगों की सुरक्षा को कोई सीधा खतरा नहीं है।

कतर इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू ग्रुप और सिविल डिफेंस की टीमें संयुक्त रूप से राहत कार्य में जुटी हुई हैं। वहीं, अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि घरेलू गैस आपूर्ति करने वाले इस महत्वपूर्ण प्लांट को कितना नुकसान पहुंचा है।

घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि धमाके की आवाज राजधानी दोहा तक सुनाई दी। चश्मदीदों के मुताबिक, धमाके के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

रास लाफान दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण LNG (Liquefied Natural Gas) केंद्रों में से एक माना जाता है। ऐसे में इस हादसे ने वैश्विक ऊर्जा बाजार और गैस सप्लाई को लेकर भी नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

मध्यप्रदेश के CM ने इंदौर का प्रभार छोड़कर MSME मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इस बार भी खाली हाथ रहे।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल बनेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी। कैबिनेट ने कुल पांच परियोजनाओं के लिए ₹19,934 करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश, मुसाफिरखाना में कोई भी न जाए, नमाज की भी इजाजत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई। पुलिस और बीएमसी को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए।

बेअंत सिंह हत्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

बेअंत सिंह हत्या केस में बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। केंद्र सरकार ने सजा घटाने का विरोध किया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स 1,502 अंक उछला और निफ्टी 25,819.60 पर बंद हुआ। निवेशकों की संपत्ति में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पंजाब में रेल पटरी पर मिले सीमेंट के पिलर, गार्ड की सतर्कता से टला हादसा

फतेहगढ़ साहिब में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पटरी पर सीमेंट के पिलर पाए गए। गार्ड की सतर्कता से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया।

सूरत में एक परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सूरत नहर हादसे में महाराष्ट्र के परिवार के 6 सदस्य फेंके गए। पति-पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे लापता, पुलिस जांच कर रही है।