झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद INDIA गठबंधन के भीतर सियासी तूफान खड़ा होता दिखाई दे रहा है। चुनावी नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
RJD के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा गया कि झारखंड के चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस अपने ही विधायकों का पूरा समर्थन जुटाने में नाकाम रही। पार्टी ने कांग्रेस को सलाह दी कि दूसरे दलों पर आरोप लगाने से पहले उसे अपने अंदर झांककर आत्ममंथन करना चाहिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- Lok Sabha Delimitation Bill 2026: सुप्रिया सुले का समर्थन, लेकिन रखी बड़ी शर्त! क्या बढ़ेंगी 850 लोकसभा सीटें और बदलेगा भारत का राजनीतिक समीकरण?
RJD ने अपने बयान में हरियाणा, ओडिशा और बिहार के राज्यसभा चुनावों का जिक्र करते हुए दावा किया कि वहां कांग्रेस के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की या मतदान से दूरी बनाई थी। पार्टी ने सवाल उठाया कि उन विधायकों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई?
बयान में यह भी कहा गया कि कुछ कांग्रेस नेता अपनी राजनीतिक असफलता छिपाने के लिए RJD और CPI(ML) की बीजेपी विरोधी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। RJD ने इसे INDIA गठबंधन की एकता के लिए नुकसानदायक बताया।
राजद ने कांग्रेस नेतृत्व को नसीहत देते हुए कहा कि बचकाने बयानों से बचना चाहिए और पहले उन नेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने विभिन्न राज्यों में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ मतदान किया था।
झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद उठे इस विवाद ने INDIA गठबंधन की एकजुटता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या यह सिर्फ बयानबाजी है या आने वाले चुनावों से पहले गठबंधन में बड़ी दरार का संकेत?
क्या झारखंड राज्यसभा चुनाव की हार INDIA गठबंधन के भीतर बढ़ते असंतोष का संकेत है?
क्या कांग्रेस और RJD के बीच यह टकराव भविष्य में गठबंधन की राजनीति को प्रभावित करेगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।



