सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 17 जून को शेयर बाजार हरे निशान में कुला। आज के कारोबार में एनएसई निफ्टी ने 24000 के ऊपर ओपनिंग दी है और वह 24044 पर खुला है। इसी तरह बीएसई सेंसेक्स  271 अंकों की तेजी के साथ 77080 पर ओपन हुआ है।

ट्रेंट और आईटी शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चमक टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट (TRENT) में देखी गई। यह शेयर 1.93% की तूफानी बढ़त के साथ ₹2,953.80 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, आईटी सेक्टर के दिग्गजों ने भी आज बाजार को कंधा दिया। इंफोसिस 1.25% की मजबूती के साथ ₹1,157.90 पर कारोबार कर रहा है तो टेक महिंद्रा 1.18% उछलकर ₹1,463.90 के भाव पर पहुंच गया। जबकि विप्रो 1.11% की शानदार तेजी लेकर ₹184.69 के स्तर पर बना हुआ है और टीसीएस भी 1.07% की बढ़त के साथ ₹2,222.60 पर ट्रेंड कर रहा है। सन फार्मा, अपोलो हॉस्पिटल, और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे शेयर्स भी आधे से एक फीसदी तक की हरियाली के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

कई कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट

एक तरफ जहां आईटी शेयर्स बाजार को आसमान पर ले जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ कुछ प्रमुख काउंटरों में मुनाफावसूली का दबाव भी देखने को मिला। एनएसई निफ्टी के मुताबिक, मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंडालको का शेयर -1.00% की गिरावट के साथ ₹972.60 पर ट्रेड करते हुए सबसे ज्यादा लाल निशान में रहा। इसके अलावा बजाज फाइनेंस (-0.73%), एक्सिस बैंक (-0.70%), एनटीपीसी (-0.70%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (-0.34%) के शेयरों में भी आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी के इन शेयरों ने दिखाया दम

निफ्टी के शेयरों में टेक महिंद्रा, ट्रेंट लिमिटेड, विप्रो, इंफोसिस और टीसीएस ने दम दिखाया,  जबकि हिंडाल्को, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा कंज्यूमर के शेयरों में गिरावट रही।

बैंकिंग और मेटल शेयर दबाव में

आज के कारोबार में  बैंकिंग और मेटल शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। Nifty Metal इंडेक्स 0.64% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि Nifty Realty में 0.76% की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। Bank Nifty 0.06% फिसलकर 57,262 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा Nifty PSU Bank और Nifty Private Bank इंडेक्स भी मामूली कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया तेजी के बाद बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में निवेशकों की मजबूत भागीदारी देखने को मिली। Nifty Midcap 100 इंडेक्स 0.25% और Nifty Smallcap 100 इंडेक्स 0.54% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा Nifty Smallcap 250 में 0.54% और Nifty Microcap 250 में 0.80% की तेजी दर्ज की गई। इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों का भरोसा केवल बड़े शेयरों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापक बाजार में भी खरीदारी जारी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।