सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 16 जून को शेयर बाजार में हरियाली नजर आ रही है। बीएसई सेंसेक्स 300.35 अंक की बढ़त के साथ 76,554.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, वहीं एनएसई निफ्टी 80.90 अंक की मजबूती लेकर 23,935.80 के स्तर पर नजर आ रहा था।

सेंसेक्स के 26 शेयर हरे निशान में

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर तेजी के साथ खुले। एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा 2.75 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, इटरनल, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक में गिरावट रही।

निफ्टी पर इन सेक्टरों में तेजी

निफ्टी पर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में सबसे ज्यादा तेजी आई है। ब्रॉडर मार्केट्स में निफ्टी मिडकैप में 0.23 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.29 फीसदी तेजी आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। दूसरी ओर निफ्टी मेटल में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट रही।

बाजार में खरीददारी का माहौल

मंगलवार को शेयर बाजार में खरीददारी का माहौल दिख रहा है। । निफ्टी पर एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहे। इन कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी के चलते बाजार को मजबूती मिली। दूसरी ओर, हिंदाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी लाइफ और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर दबाव में रहे और इनमें गिरावट देखने को मिली।

आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी

आज सबसे ज्यादा तेजी आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक में देखी जा रही है, जो 2.03% की उछाल के साथ ₹1,142.00 पर पहुंच गया है। इसके बाद एफएमसीजी सेक्टर से हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.62% और बजाज फाइनेंस 1.50% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसे बड़े स्टॉक्स भी आधे से एक फीसदी तक की मजबूती के साथ बाजार को सहारा दे रहे हैं। दूसरी तरफ, कुछ चुनिंदा काउंटरों में मुनाफावसूली भी हावी है। हिंडालको का शेयर -3.54% की भारी गिरावट के साथ सबसे ज्यादा लाल निशान में दिख रहा है। इसके अलावा टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और इंफोसिस के शेयरों में भी आंशिक गिरावट दर्ज की गई है।

ईरान-अमेरिका शांति समझौते का असर

बाजार में इस तेजी का कारण ईरान-अमेरिका शांति समझोता है। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते के फ्रेमवर्क को लेकर बन रही उम्मीदों ने बाजार को मजबूत किया है। इसी कारण सोमवार को भी बाजार में जबरदस्त तेजी नजर आई थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।