अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि चोरी को लेकर सीएम योगी का सख्त एक्शन, जांच के लिए बनाई एसआईटी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि परिसर के मंदिरों से चढ़ावे की धनराशि चोरी होने के मामले में योगी सरकार ने अब सक्त एक्शन लिया है। सरकार ने विशेष जांच समिति (एसआईटी) का किया है। यह समिति पूरे मामले की जांच कर 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चढ़ावे की धनराशि में कथित चोरी के मामलों को लेकर सरकार से विशेष जांच कराने का अनुरोध किया था। ट्रस्ट का कहना था कि मामले को लेकर लगातार नए आरोप सामने आ रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बन रही है। इसके बाद शासन ने तीन सदस्यीय विशेष जांच समिति गठित करने का निर्णय लिया.

एसआईटी में तीन वरिष्ठ अधिकारी

गठित समिति की अध्यक्षता लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत करेंगे। इसके अलावा आईजी रेंज किरन एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन को समिति का सदस्य बनाया गया है। यह टीम मामले के सभी पहलुओं की जांच करेगी और तथ्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

15 दिन में देनी है अंतिम रिपोर्ट

सरकार ने समिति को सात दिनों के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 15 दिनों के अंदर अंतिम रिपोर्ट सरकार के सामने पेश करनी होगी। जांच के दौरान दान पात्रों में जमा होने वाली राशि, उसकी सुरक्षा व्यवस्था और धनराशि के प्रबंधन से जुड़े सभी बिंदुओं की पड़ताल की जाएगी।

गणना कक्ष में नहीं लगा था कैमरा

बताया जा रहा है कि एक पदाधिकारी ने उस गणना कक्ष में सीसी कैमरे लगाने का यह कह कर विरोध किया था कि ‘सब अपने ही लड़के हैं, यहां कैमरा क्यों लगेगा। यह लगभग डेढ़ वर्ष पहले की बात है। उनके विरोध के बाद भी कैमरा लगा और इनमें से कुछ कैमरे छिपा कर लगाए गए। संयोग रहा कि इन्हीं कैमरों ने उन चढ़ावा चोरों के चेहरे सामने लाए, जो चोरी में लिप्त थे। महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन संदिग्ध कर्मियों को दबोचा गया है, वे एक ही शिफ्ट में गणना करते रहे। इनकी शिफ्ट में कार्य करने वाला मिल्कीपुर निवासी अनुकल्प मिश्रा इनका नेतृत्वकर्ता था। इसे ट्रस्टियों का ही नहीं, मंदिर प्रबंधन से जुड़े अन्य लोगों का भी वरदहस्त प्राप्त रहा।परिसर में अब बरती जा रही बेहद गोपनीयता

कई संदिग्धों को पकड़ा गया था

चढ़ावा चोरी का मामला पकड़ में आने के बाद से रामजन्मभूमि परिसर में बेहद गोपनीयता बरती जा रही है। संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिन कर्मियों को दबोचा गया है, उनकी निशानदेही पर दूसरों को भी पकड़ा जा रहा है। इसी का परिणाम है कि अब तक बड़ी रकम भी बरामद कर ली गई। सूत्रों ने बताया कि अब भी उन कर्मियों को छोड़ा नहीं गया है, जिन्हें संदिग्ध माना गया और जिनसे रिकवरी की गई।

पुलिस कर्मियों की ड्यूटी तक नहीं रहती

गणना कक्ष के आसपास पुलिस कर्मियों की ड्यूटी तक नहीं रहती थी। नगदी को भी बैंक के ही सुरक्षाकर्मी जमा करने ले जाते थे। यह मामला पकड़ा भी नहीं जाता, यदि आंतरिक आडिट में दर्शनार्थियों की संख्या के सापेक्ष नकदी की मात्रा कम नहीं मिलती। इन सबके बीच मंदिर से जुड़े लोग ही गणना कक्ष के सभी कैमरों का निरंतर संचालन होने पर भी संदेह जताते हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डिजिपिन से मिलेगा सटीक पता, डाक डिलीवरी में आएगी क्रांति

डिजिपिन: भारतीय डाक विभाग द्वारा विकसित नई डिजिटल प्रणाली, जो डिलीवरी में क्रांति लाएगी और आपातकालीन सेवाओं को सटीक बनाएगी।

पिता की बात निकली तो कविता पाटीदार की आंखों से निकले आंसू

भाजपा नेताओं गजेंद्र पटेल और कविता पाटीदार का इंदौर में भव्य स्वागत हुआ। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा।

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 सप्ताह में करना होगा सरेंडर

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट ने 2 सप्ताह में सरेंडर का आदेश दिया। यह यौन उत्पीड़न के मामलों में न्यायपालिका की सख्ती को दर्शाता है।

गृह मामलों की समिति में पैलेट गन पर विपक्ष का हंगामा

गृह मामलों की समिति की बैठक में पैलेट गन के मुद्दे पर हंगामा हुआ। विपक्ष ने पैलेट गन के कथित इस्तेमाल पर चर्चा की मांग की।

ऑस्कर पैलेस कॉलोनी की विकास अनुमति रद्द, भूखंडों की खरीद-बिक्री पर रोक लगी

ऑस्कर पैलेस की विकास अनुमति निरस्त, जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक। अदालत में मामला लंबित।

डोभाल-वांग यी की बैठक: ब्रिक्स से पहले सीमा विवाद पर चर्चा

डोभाल-वांग यी की बैठक में भारत-चीन सीमा विवाद पर चर्चा हुई, जिसका उद्देश्य वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखना था।

पटना में बीपीएससी परीक्षा रद्द की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन

पटना में बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप हैं।

कांग्रेस ने जनगणना प्रक्रिया में बदलाव के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र

कांग्रेस ने जनगणना प्रक्रिया में बदलाव के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा। पत्र में मौजूदा जातिगत गणना के तरीके पर आपत्ति जताई गई है।

एनआईए की 5 राज्यों में छापेमारी, 54 वेबसाइट साइबर हमले की जांच

एनआईए ने साइबर हमले की जांच के तहत 5 राज्यों में छापेमारी की। 54 वेबसाइटें इस साइबर हमले का निशाना थीं।

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए ₹1.46 लाख करोड़ की मंजूरी दी। लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं को स्वीकृति मिली।

शोपियां में बड़ी कार्रवाई: 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पोस्टर बरामद, 3 गिरफ्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने चेकिंग के दौरान दो जिंदा हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पांच पोस्टर बरामद किए हैं। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम

भारत के डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले Unified Payments Interface (UPI) ने 25 अगस्त 2026 को अपने 10 साल पूरे कर लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UPI की इस उपलब्धि को भारत के डिजिटल पेमेंट सफर में एक बड़ा मोड़ बताया और लोगों से पूछा कि UPI ने उनकी जिंदगी को किस तरह आसान बनाया है।

स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में यूनिफॉर्म के साथ हिजाब (हेडस्कार्फ) पहनने की अनुमति मांगने वाली छात्रा की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि यदि किसी स्कूल का ड्रेस कोड सभी छात्रों पर समान रूप से लागू होता है, भेदभावपूर्ण नहीं है और अनुशासन व संस्थान की पहचान बनाए रखने के लिए बनाया गया है, तो छात्रों को उसका पालन करना होगा।

 जयशंकर ने पुतिन को सौंपा पीएम मोदी का निजी संदेश, भारत-रूस रिश्तों पर हुई बड़ी बातचीत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की रूस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी संदेश उन्हें सौंपा। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत की।

Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 25 अगस्त को शेयर मार्केट लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 188.92 अंक टूटकर 77,180.19 और एनएसई निफ्टी 82.25 अंक की गिरावट के साथ 24,136.80 पर करता नजर आया।

ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के ऑटो सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कनाडा से अमेरिका आने वाली कारों, ट्रकों और ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की धमकी दी है। प्रस्तावित नया टैरिफ 1 जनवरी से लागू किए जाने की बात कही गई है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त

दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किए जाने की खबर सामने आई है। घटना के बाद टैंकर का इंजन रूम क्षतिग्रस्त हो गया और जहाज की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान पहुंचे पेजेश्कियान, जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात के बाद अमेरिका को दिया बड़ा संदेश

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोमवार शाम पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात की। इस अहम बैठक के दौरान पेजेश्कियान ने अमेरिका से ईरान के प्रति अपना लहजा और रवैया बदलने की अपील की।

कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। कंगना ने आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी पन्नू, राखी सावंत और बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ कहा कि वह ऐसे लोगों की सलाह या ‘ज्ञान’ नहीं सुनना चाहतीं, जिन्हें वह अपनी सफलता के स्तर का नहीं मानतीं।

बेरोजगारी पर प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला, 40 साल में उच्चतम दर

बेरोजगारी की समस्या पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की दर 40 वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर है।

पंजाब चुनाव: सभी 117 सीटों पर उतरेगी BJP, बीएल संतोष की घोषणा

पंजाब चुनाव में भाजपा ने सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की। बीएल संतोष ने पटियाला में यह घोषणा की।

दिल्ली-पटना एअर इंडिया फ्लाइट में बर्ड हिट, सभी 164 यात्री सुरक्षित

दिल्ली-पटना एअर इंडिया फ्लाइट में बर्ड हिट की घटना में 164 यात्री सुरक्षित, इंजन को नुकसान नहीं।

भोपाल एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी, एयर इंडिया फ्लाइट तीन घंटे देरी

भोपाल एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान तीन घंटे से अधिक देरी हुई।

सीएम योगी का राहुल पर वार: मनुस्मृति टिप्पणी पर जताई आपत्ति

सीएम योगी ने राहुल गांधी की 'मनुस्मृति की मानसिकता' पर टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने इसे भारत की परंपराओं का अपमान बताया।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की धूम, एडवांस बुकिंग में कमाए 32 करोड़

फिल्म 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग ने 32 करोड़ पार किए। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है।

दिल्ली में आंधी-तूफान से 15 उड़ानें डायवर्ट, रेड अलर्ट जारी

दिल्ली में आंधी-तूफान के कारण 15 उड़ानों का डायवर्जन हुआ। खराब मौसम से यातायात प्रभावित।

रतलाम में पिकनिक के दौरान हादसा, छात्र और दो शिक्षकों की मौत

रतलाम में पिकनिक के दौरान हादसे में एक छात्र और दो शिक्षकों की मौत। पैराडाइज वैली में सुरक्षा के उपायों की कमी पर सवाल।

मणिपुर के सेनापति में हिंसा, सीआरपीएफ जवान घायल

मणिपुर के सेनापति में हिंसा की ताज़ा घटना में सीआरपीएफ जवान घायल। कुकी और नागा समुदायों के बीच तनाव को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बल तैनात।

मध्य प्रदेश भाजपा की रणनीति पर मंथन, 30-31 अगस्त को ओरछा में बैठक

मध्य प्रदेश भाजपा की रणनीति पर मंथन के लिए ओरछा में बैठक होगी। हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में यह बैठक 30-31 अगस्त को होगी।

सट्टा सिंडिकेट: जीतू पटवारी के भाई के खातों की जांच

सट्टा सिंडिकेट मामले में जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के बैंक खातों की जांच हो रही है। दुबई लिंक की भी पुष्टि हुई है।