👉 यह भी पढ़ें:
- Amit Shah पर राहुल गांधी के हमले को संजय राउत ने बताया सही, कहा-बहुत पहले हो जाना चाहिए था गृह मंत्री का इस्तीफा
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पद से ज्यादा महत्वपूर्ण देश और युवा छात्र
- Amit Shah ने बंगाल में किया दुनिया के सबसे बड़े दही प्लांट का शिलान्यास, कहा-सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने की मुहिम शुरू
- यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, अब हर 20 दिन में होगी समीक्षा
- अमित शाह को चुनौती देना पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी पर दर्ज हुआ मामला
- भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले गृह मंत्री अमित शाह-बंगाल के लोगों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को सबक सिखाया
0:00 left
अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गुजरात के दौरे पर थे। अमित शाह ने राहुल गांधी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा, अभी हार से थको मत। आप बंगाल और तमिलनाडु में भी हारने वाले हैं, यह पक्का कर लें। 2029 में भी मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
शाह ने अहमदाबाद नगर निगम के 330 करोड़ रुपये के अलग–अलग विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कांग्रेस पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि जनता का प्रतिनिधि अपने काम के लिए ज़िम्मेदार होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में और पूरे देश में यह वर्क कल्चर बनाया है। उन्होंने कहा कि यह समझने के बजाय राहुल गांधी एसआईआर समझने में लग गए हैं जो उनका काम नहीं है।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अगर आज इस स्थिति में है तो उसकी वजह ये है कि कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया। घुसपैठियों को रोकने और तीन तलाक का विरोध किया। कांग्रेस ने 370 का विरोध किया। जो जनता को पसंद है राहुल ने हमेशा उसका विरोध किया। अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए आगे कहा कि राहुल बाबा अभी आप थकिए मत। हार से मत थकिए अभी तो आपको और चुनाव हारना है।



