बीएमसी चुनाव से पहले शरद पवार को झटका, पूर्व पार्षद और मुंबई एनसीपी अध्यक्ष राखी जाधव भाजपा में शामिल

Date:

मुंबई। मुंबई में बीएमसी चुनाव की प्रक्रिया चल रही रही है। इसी बीच शरद पवार की एनसीपी को बड़ा झटका लगा है। एनसीपी नेता और पूर्व पार्षद राखी जाधव भाजपा में शामिल हो गई हैं। राखी जाधव भाजपा विधायक पराग शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं। माना जा रहा है कि यह शरद पवार की एनसीपी के लिए अच्छी खबर नहीं है।

राखी जाधव 2017 चुनावों में जीतने के बाद बीएमसी में एनसीपी की सदन में नेता थीं। भाजपा में शामिल होने के बाद राखी जाधव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके वर्षा बंगले पर गईं। जब अजित पवार और शरद पवार के बीच टूट पड़ी थी, तब राखी जाधव ने शरद पवार का समर्थन किया था। हालांकि, बाद में सीटों के बंटवारे को लेकर उनमें नाराजगी थी। इसके चलते राखी ने शरद पवार का साथ छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि राखी जाधव ने शरद पवार को 52 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट दी थी। उनका मानना था कि गठबंधन में एनसीपी-एसपी को कम से कम 30 सीटें तो मिल ही जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बताया जाता है कि राखी जाधव को भाजपा घाटकोपर से टिकट दे सकती है।

15 जनवरी को मतदान, 16 को नतीजे

मुंबई में बीएमसी चुनावों के लिए 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। नतीजे अगले दिन 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। मुंबई बीएमसी में अपना मेयर बैठाने के लिए भाजपाने अकेले दम पर बहुमत हासिल करने की योजना बनाई है। बाजपा मुंबई में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को साथ लेकर लड़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ उद्धव और राज ठाकरे की शिवसेना यूबीटी और मनसे के बीच गठबंधन हुआ। कांग्रेस पार्टी ने प्रकाश अंबेडकर की अगुवाई वाली वंचित बहुजन आघाड़ी के साथ हाथ मिला है। अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी अकेले दम पर लड़ रही है, लेकिन शरद पवार ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कमजोर स्क्रीनप्ले और लॉजिक की कमी के कारण एक यादगार लव स्टोरी बनते-बनते रह गई ‘डकैत: एक प्रेम कथा’

-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार एक  इंटेंस और इमोशनल एक्शन-रोमांस...