फिल्म समीक्षा :  चाँद मेरा दिल… मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

-प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

‘चाँद मेरा दिल’ का ट्रेलर देखकर फिल्म के बारे में नहीं जाना जा सकता।  इतना ही कह सकता हूँ कि आशिकी 2 टाइप की ‘पिच्चर’ है, जिसमें आशिक की आशिक़ी का भूत उतरकर फिर चढ़ जाता है।

मां -बाप बेटे को इंजीनियर बनाने के लिए कॉलेज भेजते हैं, मगर वह बेटा इंजीनियर से पहले बाप बनने की राह पकड़ लेता है। एलईडी बल्ब की भी साल भर की गारंटी होती  है, लेकिन आशिक मियां  की न तो कोई गारंटी है, न वारंटी! साला, मोहब्बत भी चाइना के  माल जैसी हो गई।  चले तो चले, नहीं तो रोते  रहो!

कहानी नहीं बताऊंगा लेकिन जिस तरह के कॉलेज और ‘पढ़ाई’ के सपने  आजकल के छोरा-छोरी  देखते हैं, हीरो हीरोइन वैसे ही कॉलेज में पढ़ाई कम मोहब्बत  के लिए जाते हैं। दोनों हायर मिडिल क्लास के हैं, जहां रोजी-रोटी की चिंता कम ही है। 

हीरोइन को सब देखते हैं, लेकिन उस पर केवल हीरो का हक़ होता है। हीरो,  हीरोइन के सामने प्यार का इज़हार करने के लिए ‘रंग-मिलान’ करता है, अरे, वही  जिसे अंग्रेज़ी में  Twinning बोलते हैं। हीरोइन ने मिंट ग्रीन पोषाक  पहनी है, तो हीरो भी उसी कलर की शर्ट मांग-मूंगकर पहन जाता है, हीरोइन कोबाल्ट ब्लू पहने तो हीरो भी गहरा चमकदार नीला धारण कर ले, हीरोइन की कुर्ती पेस्टल शेड में  हो तो  हीरो की कमीज़ भी उसी तमीज़ में! फार्मूला चल जाता है! मतलब ये थोड़े कि मेलोडी खिलाओ और जंचा दो बात!

कहानी बताना नहीं है लेकिन बताया जाये कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई में छोकरा लोग अच्छा इंजीनियर बने या न बने, अच्छा फ़्रेंड ज़रूर बनता है। वहां पे हाथ उठाया नहीं जाता, हाथ पकड़ा जाता है, थामा जाता है। जहाँ तक पागलपन की बात है मोहब्बत में थोड़ा- भोत पागल होना कम्पलसरी होता ही है!

लड़की इतराते हुए पूछती है – ”कैसी लग रही हूँ?”

जवाब मिलता है -”मेरी लग रही हो.” 

जानूं, गिफ्ट लाये हो क्या मेरे लिए मेलोडी वाली?

असल जिंदगी में मोहब्बत के बाद क्या होता है ?

 शादी।

शादी के बाद ?

बच्चा।

बच्चे के बाद ?

कमाने धमाने का टेंशन।

इस टेंशन के बाद ?

लड़ाई झगड़ा।

लड़ाई झगड़े के बाद ?

घरवाले और पडोसी आ जाते हैं।

फिर?

अलगाव विलगाव !

उसके बाद ?

तलाक की नौबत?

फिर?

फिर क्या? कुछ भी सकता है।  तलाक भी।  फिर दुबारा शादी  भी हो सकती है। पहली वाली फिर से आ सकती है। नहीं भी आ सकती है। क्या गाँव वाले ताजिंदगी मेलोडी खिलाने का खर्चा उठाते रहेंगे?

हर लेजेंड्री लव  स्टोरी की तरह यहाँ भी ट्रेजेडी तो होनी ही थी। फिल्म में हीरोइन का नाम चांदनी, फिल्म का नाम चांद मेरा दिल !अब भिया, चांद है तो सुरूर हो न हो  गुरूर तो  होगा ही, दूर भी होगा और नूर भी! 

गज़ब की एक्टिंग की है चंकी पांडे की छोरी अनन्या ने! लक्ष्य लालवानी भी गज़ब का एक्टर निकला! ‘किल’ फिल्म में तो बेचारे को खून-खच्चर के अलावा कुछ करने को ही नहीं मिला था।

फिल्म का इमोशनल ब्रेकडाउन बोर करता है,  हीरो हीरोइन की केमिस्ट्री ऐसी है जैसे इंस्टाग्राम रील और उदास बारिश, थोड़ी सुंदर, थोड़ी ओवरड्रामेटिक, लेकिन झेलनीय ! कुछ सीन स्लो मोशन की इंस्टा स्टोरी के मानिंद हैं।

मेरी तरह जवान हो तो सिनेमाघर में देखने जा सकते हो, वरना उधर मुंडा भी नहीं घुमाना भिया !

फिल्म समीक्षा :  चाँद मेरा दिल... मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ

-प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

22 सितंबर 2026: IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा

22 सितंबर 2026 को IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा। बाजार में 146 अंक की गिरावट हुई। निवेशक सतर्क।

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।