मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार सुबह तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी रेलगाड़ी की वातानुकूलित बोगी में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सुबह लगभग 5:15 बजे कोटा मंडल क्षेत्र में बी-1 बोगी में आग लगी। उस समय बोगी में 68 यात्री सफर कर रहे थे। आग लगते ही सुरक्षा के मद्देनजर बोगी को तुरंत रेलगाड़ी से अलग कर दिया गया और ऊपर की विद्युत आपूर्ति भी बंद कर दी गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- Indonesia में मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग, पांच लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता, 271 लोग थे सवार
- Mumbai के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं
- Russia-Ukraine War: क्राइमिया में यूक्रेन का बड़ा हमला! 25 जहाजों में लगी आग, पुतिन की सप्लाई लाइन पर सबसे बड़ा संकट?
कोटा रेलवे प्रशासन के मुताबिक सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी को कोई चोट नहीं आई।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए अन्य बोगियों में बैठाने की व्यवस्था की , ताकि वे सुरक्षित रूप से कोटा तक पहुंच सकें।



