T20 की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी, श्रेयस अय्यर पर है बीसीसीआई की नजर

Date:

नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव को  T20 मैच की कप्तानी से हटाने की तैयारी चल रही है। बीसीसीआई अब श्रेयस अय्यर को भारत का नया T20I कप्तान बनाने पर विचार कर रही है। यह फेरबदल जल्द ही होने की संभावना है।

बताया जाता है कि बीसीसीआई IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी से काफी प्रभावित है। BCCI भारत की T20I टीम में युवा प्रतिभाओं को भी शामिल करने पर विचार कर रही है, क्योंकि IPL के बाद टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है।

बेहद खराब फॉर्म में खेल रहे यादव

सूर्यकुमार  इन दिनों बहुत ही खराब फॉर्म में खेल रहे हैं।  उनकी मुश्किलें IPL 2026 सीजन में और बढ़ गई हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए 10 मैचों में सिर्फ 195 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स (PBKS) को अपने पहले सात मैचों में से छह में जीत दिलाई है और नौ पारियों में 333 रन भी बनाए हैं।

IPL 2026 के बाद चुनेंगे नया कप्तान

उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है। इसको ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जाएगा, लेकिन ऐसी संभावना है कि  IPL 2026 के बाद सिलेक्टर्स नए कप्तान को चुन सकते हैं। टीम इंडिया को आयरलैंड में 2 टी20 मैच खेलने हैं, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ दी है। वे भवानीपुर से विधायक बने रहेंगे। बुधवार को विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई नवनिर्वाचित विधायकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।