सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

Date:

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 4 मई को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 343.77 अंकों की तेजी के साथ 77,257.27 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 66.00 अंक की बढ़त के साथ 24,063.55 अंकों पर कारोबार करता नजर आया।

विधानसभा चुनाव के रुझान का भी असर

जानकार इसे विधानसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुज्ञान का असर भी मान रहे हैं। आज पांच राज्यों के लिए मतगणना हो रही है। सबकी नजर पश्चिम बंगाल पर लगी हुई है। पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को मिल रही बढ़त भी घरेलू शेयर बाजार को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है।

सेंसेक्स के 28 शेयर हरे निशान में खुले

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इधर, निफ्टी 50 की 50 में से 44 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले और बाकी की सभी 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

मारुति सुजुकी के शेयर में ज्यादा उछाल

सेंसेक्स में शामिल ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.30 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले और प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा, भारती एयरटेल के शेयरों ने 0.24 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

अधिकांश शेयर बढ़त के साथ कर रहे कारोबार

सेंसेक्स में आज अडाणी पोर्ट्स के शेयर 2.69 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.27 प्रतिशत, इंडिगो 1.64 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.42 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.32 प्रतिशत, एलएंडटी 1.18 प्रतिशत, सन फार्मा 1.16 प्रतिशत और  एचडीएफसी बैंक 1.13 प्रतिशत की तेजी नजर आई। इसी तरह  टाटा स्टील 1.04 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.00 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.99 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.97 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.96 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.96 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। इधर,  एनटीपीसी 0.94 प्रतिशत, टाइटन 0.91 प्रतिशत, एसबीआई 0.91 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.91 प्रतिशत, आईटीसी 0.87 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक में 0.83 प्रतिशत की तेजी रही। इसी तरह टीसीएस 0.79 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.57 प्रतिशत, बीईएल 0.50 प्रतिशत, ट्रेंट 0.26 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.20 प्रतिशत और एटरनल के शेयर 0.12 प्रतिशत की बढ़त के कारोबार करते नजर आए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हाल के दिनों में आधार कार्ड के डिजाइन में बदलाव को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आईं।