नेपाल एयरलाइंस को एक गंभीर नक्शा संबंधी गलती के कारण सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी है। एयरलाइन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में नेटवर्क मैप साझा किया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके से पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया गया था।
बुधवार को साझा किए गए इस नक्शे में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को गलत ढंग से दर्शाया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोगों ने इसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। बढ़ते विवाद के बाद एयरलाइन ने तुरंत पोस्ट हटा दी।
👉 यह भी पढ़ें:
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त
- जम्मू-कश्मीर में आग का तांडव: बांदीपोरा की मेन मार्केट धधकी, श्रीनगर के जंगलों में भी लगी आग
एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि इस त्रुटि के लिए वह ईमानदारी से माफी मांगती है। बयान में कहा गया कि नक्शे में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लेकर गंभीर गलती हुई, जो न तो नेपाल सरकार और न ही एयरलाइन के आधिकारिक रुख को दर्शाती है।
एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि पोस्ट हटाने के साथ ही आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो। साथ ही, उसने यह भी कहा कि वह क्षेत्र के सभी पड़ोसी देशों के साथ अपने मजबूत संबंधों को महत्व देती है और इस घटना से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो उसे लेकर खेद प्रकट करती है।


