नए साल के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स में 573 अंकों की उछाल, निफ्टी में 182 अंकों की तेजी

Date:

मुंबई। नए साल 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में जबरजस्त तेजी रही। निफ्टी ने नया ऑलटाइम हाई बना लिया, जबकि सेंसेक्स 573 अंकों की बढ़त के साथ मजबूती से बंद हुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी 182 अंक चढ़कर 26,328.55 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, वहीं सेंसेक्स 573.41 अंक की तेजी के साथ 85,762.02 पर बंद हुआ।

निफ्टी पैक में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे, जिनमें करीब 2 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई। इसके विपरित आईटीसी और बजाज ऑटो दबाव में रहे और इनमें 4 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

बाजार में इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग हरे निशान में कारोबार करते दिखे। इसके अलावा, अमेरिकी वायदा बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। लार्जकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार दूसरे सत्र में करीब 1 प्रतिशत चढ़ा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ऑटो कंपनियों के दिसंबर बिक्री आंकड़े और अन्य सेक्टरों के बिजनेस अपडेट्स दिसंबर तिमाही के नतीजों में सुधार के संकेत दे रहे हैं, जिससे बाजार को सहारा मिला। शुक्रवार को निफ्टी की मजबूती का सबसे बड़ा कारण पीएसयू, मेटल और पावर शेयरों में जबरदस्त खरीदी रही। निफ्टी के साथसाथ सेंसेक्स ने भी मजबूती दिखाई और रिकॉर्ड जोन में ट्रेड करता नजर आया। हैवीवेट शेयरों में लगातार खरीदारी के चलते सेंसेक्स ने ऊंचे स्तरों पर खुद को बनाए रखा। पावर, मेटल और चुनिंदा फाइनेंशियल स्टॉक्स ने इंडेक्स को मजबूत सपोर्ट दिया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

World Bank Report: दुनिया के 65.5 करोड़ लोग अब भी बिजली से वंचित, 200 करोड़ लोगों के पास स्वच्छ खाना पकाने की सुविधा नहीं

World Bank Report, SDG 7, Clean Energy और Electricity Access को लेकर जारी नई वैश्विक रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में आज भी 65.5 करोड़ लोग बिजली (Electricity) से वंचित हैं, जबकि लगभग 200 करोड़ लोग स्वच्छ खाना पकाने (Clean Cooking) की सुविधा के बिना जीवन गुजार रहे हैं।