केंद्र ने बढ़ाया एमपी में गेहूं खरीदी का कोटा, सीएम यादव ने पीएम का माना आभार

Date:

गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख टन हुआ

भोपाल। मध्यप्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार ने एक बड़ी राहत दी है। सीएम डॉ.मोहन यादव के आग्रह पर केंद्र सरकार ने प्रदेश में गेहूं उपार्जन की सीमा बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। अब राज्य में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। सीएम यादव ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का आभार माना है।

सीएम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इस खुशखबरी की जानकारी सीएम यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सीएम ने लिखा-

मध्यप्रदेश के किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय…

प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उत्पादन बढ़ा है, इसलिए राज्य सरकार ने भारत सरकार से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था।

मुझे प्रसन्नता है कि केंद्र सरकार ने तत्परता दिखाते हुए कोटा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है।

वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। गेहूं खरीदी चरणबद्ध तरीके से पहले छोटे किसानों, फिर मध्यम और बाद में बड़े किसानों से की जाएगी।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JoshiPralhad जी का प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। यह निर्णय किसानों के परिश्रम का सम्मान है, उन्हें उचित मूल्य दिलाने की दिशा में सशक्त कदम है।

गेहूं के लिए 19.04 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए 19.04 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 3 लाख अधिक है। अब तक 2.21 लाख किसानों से 95.17 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। इनमें से 75.57 लाख क्विंटल गेहूं का परिवहन भी हो चुका है। सरकार ने गेहूं बेचने वाले 1.06 लाख किसानों को अब तक 1091.33 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

पश्चिम एशिया संकट के कारण निर्यात कम

पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते गेहूं निर्यात कम हो रहा है। वहीं, बारदानों की समस्या के चलते सरकार ने जूट बैग, पीपी बैग और अन्य विकल्पों की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कर लिया। सरकार का कहना है कि फिलहाल खरीदी के लिए पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है। प्रदेश में किसानों से 2585 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और 40 रुपए बोनस सहित कुल 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव के कार्यालय में तैनात अफसरों के बीच नए सिरे से कार्यविभाजन किया गया है। इसमें अब सीएम के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सबसे पावरफुल अफसर बन गए हैं। वे मुख्यमंत्री कार्यालय का पूरा समन्वय देखेंगे। समन्वय में प्राप्त होने वाली समस्त नस्तियों एवं तबादला प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के समक्ष निराकरण के लिए प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही सिंहस्थ 2028 से संबंधित सभी कार्य देखेंगे। उल्लेखनीय है कि सचिव के रूप में कौशलेंद्र विक्रम सिंह की नियुक्ति के बाद नए सिरे से यह कार्यविभाजन किया गया है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में विजिलेंस शाखा के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक कुमार सिंह को कैबिनेट- विधानसभा राजनीतिक नियुक्तियों और कृषि वर्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीरज मंडलोई के पास पूरा समन्वय सीएम के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई अब समन्वय का पूरा काम देखेंगे। वे सीएम तक आने वाली सभी फाइलों और ट्रांसफर प्रस्तावों पर नजर रखकर उसका निराकरण करेंगे। उनके जिम्मे विभागों को भेजी जानेवाली नोटशीट की निगरानी और समीक्षा का काम भी रहेगा। इसके अलावा सीएम से मिलने के लिए आने वाले अनुरोधों की जांच, विभिन्न विभागों की टॉप 20 योजनाओं की समीक्षा के साथ ही सिंहस्थ से जुड़े काम भी रहेंगे। मंडलोई की टीम में अपर सचिव अरुण कुमार परमार, ओएसडी आलोक सोनी और ओएसडी कविराज मेहरा को रखा गया है। आलोक कुमार सिंह के पास ये काम सीएम के सचिव आलोक कुमार सिंह के पास सीएम के दौरे और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन से समन्वय का काम रहेगा। सरकारी और गैर-सरकारी नियुक्तियां और नामांकन तथा सीएम कार्यालय की आंतरिक व्यवस्था भी वे देखेंगे। इसके अलावा सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग, विधानसभा सत्र की तैयारी, सीएम परिषद की बैठकों का संचालन आदि की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। उनकी टीम में उप सचिव संदीप केरकेट्‌टा और ओएसडी आशीष खरे को शामिल किया गया है। केंद्र से जुड़े काम इलैया राजा देखेंगे सीएम के सचिव डॉ.इलैया राजा टी के पास दिल्ली और केंद्र सरकार से जुड़े कामों की जिम्मेदारी रहेगी। केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से पत्राचार का काम उनके पास रहेगा। सीएम के दिल्ली दौरे का मैनेजमेंट तथा केंद्र सरकार के पास लंबित मामलों का काम भी वे देखेंगे। उनके साथ उप सचिव आदित्य शर्मा को रखा गया है। कौशलेंद्र सिंह के पास कई महत्वपूर्ण काम कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भी कई महत्वपूर्ण काम सौंपे गए हैं, जिनमें विजिलेंस शाखा के तहत गंभीर शिकायतों पर कार्रवाई करना शामिल है। इसके अलावा सीएम से मुलाकातों से पहले की तैयारी और अधिकारियों से समन्वय बिठाना, रोज के महत्वपूर्ण और संवेदनशील समाचारों पर तुरंत रिपोर्ट मंगवाना। कौशलेंद्र सिंह के पास कई डिजिटल काम भी रहेंगे। इनकी टीम में आशीष कुमार पांडेय और श्रीलेखा श्रोत्रिय को शामिल किया गया है। वालिम्बे के पास सीएम के दौरे का काम चंद्रशेखर वालिम्बे के पास सीएम के दौरे से संबंधित पूरी जिम्मेदारी रहेगी। सीएम का दौरा तय करना और उनमें बदलाव करने का काम वे देखेंगे। दौरे की जानकारी जुटाकर फोल्डर भी तैयार करेंगे। इसके अलावा जनता से मिलने वाले आवेदन और शिकायतों के समाधान के साथ ही सीएम सहायता कोष और स्वेच्छानुदान का काम भी वे देखेंगे। उनकी टीम में उप सचिव सुधीर कुमार कोचर, संदीप अष्ठाना और आशुतोष गोस्वामी को शामिल किया गया है। इन अधिकारियों के बीच भी कार्यविभाजन इनके अलावा  अपर सचिव अरुण परमार, अपर सचिव अरविंद दुबे, अपर सचिव लक्ष्मण मरकाम, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी अजातशत्रु श्रीवास्तव, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी राजेश हिंगणकर, अपर सचिव मनीष पांडेय के बीच भी कार्यों का विभाजन किया गया है।