डेली कॉलेज के चुनाव घोषित, अब 90 दिन की बजाए 30 दिन में ही होगा इलेक्शन

Date:

इंदौर। डेली कॉलेज गर्वनिंग बॉडी के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इस बार चुनाव की घोषणा और मतदान के बीच मात्र 30 दिन का गैप रखा गया है, जबकि 2020 में 90 दिन पहले चुनाव की घोषणा हुई थी।

21 मई को मतदान, उसी दिन परिणाम

चुनाव अधिकारी और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता ने चुनाव का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। कॉलेज बोर्ड के लिए मतदान 21 मई को होगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

28 और 29 अप्रैल को नामाकंन जमा होंगे

चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस पर 21 से 23 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 28 और 29 अप्रैल को नामांकन फॉर्म जमा किए जाएंगे। 30 अप्रैल और 1 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे, जबकि 2 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

बाहर के वोटर्स को डाक और ईमेल से मतपत्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज के जो मतदाता इंदौर से बाहर हैं, उन्हें 4 से 19 मई के बीच डाक और ईमेल के जरिए मतपत्र भेजे जाएंगे।  20 मई तक वापस जमा करना होगा। 21 मई को स्थानीय मतदाताओं की वोटिंग के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।

2020 में 90 दिन पहले चुनाव हुए थे घोषित

वर्ष 2020 में चुनाव की घोषणा और मतदान के बीच 90 दिन का अंतर था। चुनाव की घोषणा 12 सितंबर 2020 को हुई थी और मतदान 13 दिसंबर 2020 को हुआ था। इसी दिन परिणामों  की भी घोषणा हुई थी।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज यानी गुरुवार को प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच कई स्थानों से हिंसा की खबरें भी आ रही हैं। सबसे बड़ी खबर कुमारगंज विधानसभा से आई है। यहां भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मी के साथ भागकर बचाई जान इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई होती दिख रही है। इस हमले में उनके कान से खून निकलता भी नजर आया। इसके बाद उन्होंने  अपने सुरक्षाकर्मी के साध भागकर अपनी जान बचाई। सरकार ने टीएमसी पर लगाए आरोप इसके बाद सुवेंदु सरकार ने टीएमसी पर जमकर आरोप लगाए हैं।  पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पोलिंग एजेंट्स को 8-10 बूथों से जबरन बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने खुद हस्तक्षेप कर उन्हें वापस अंदर जाने दिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह बूथ नंबर 24 पर स्थिति देखने पहुंचे, तो उन पर और उनकी टीम पर हमला किया गया। चुनाव हार रही हैं ममता बनर्जी सरकार ने कहा कि घटना के समय केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद था, लेकिन उस समय उनके साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड था। सरकार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं और इसी डर के कारण टीएमसी के लोग इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने इस मामले में वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।