तापसी पन्नू और विजय वर्मा का ओटीटी पर बड़ा धमाका, ‘अस्सी’ के साथ ‘मटका किंग’ भी कर रही है लोगों के दिलों पर राज

Date:

इंदौर। ओटीटी पर आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को दो नई फिल्में रिलीज हो गई है। एक ही तापसी पन्नू की अस्सी और दूसरी है विजय वर्मा की मटका किंग। दोनों ही फिल्में धमाल मचा रही हैं। इन फिल्मों का कथानक तो अच्छा है ही, दोनों कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी है।

अस्सी में दोषपूर्ण व्यवस्था से लड़ रहीं तापसी

ओटीटी पर रिलीज तापसी पन्नू की अस्सी  एक सशक्त महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो न्याय के लिए एक भ्रष्ट और दोषपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ लड़ रही है। यह फिल्म जाने-माने निर्देशक अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने थप्पड़, आर्टिकल 15, मुल्क और कई अन्य जैसी उत्कृष्ट फिल्में दी हैं। उन्होंने एक बार फिर तापसी पन्नू के साथ मिलकर एक रोमांचक कोर्ट रूम ड्रामा पेश किया है। इसमें  तापसी पन्नू एक वकील की भूमिका निभा रही हैं। वे एक स्कूल शिक्षिका के लिए लड़ रही हैं, जिस पर एक दर्दनाक हमला हुआ था। फिल्म दिल को छू लेने वाली है और तापसी पन्नू ने अपने अभिनय कौशल से कमाल कर दिया है। यह फिल्म जी 5 पर रिलीज हुई है।

मटका किंग के रूप में छा गए विजय वर्मा

ओटीटी पर रिलीज दूसरी फिल्म है ‘मटका किंग’, जो नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित एक क्राइम ड्रामा है। फिल्म में विजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं, जो एक कपास व्यापारी का किरदार निभा रहे हैं। वे मटका नामक एक संख्या आधारित सट्टेबाजी प्रणाली की शुरुआत करते हैं, जो अमीर और आम आदमी दोनों को जोड़ती है। पैसे कमाने और मनोरंजन के लिए शुरू किया गया यह खेल देशभर में फैल जाता है और वह अपराध, भ्रष्टाचार और दुश्मनी की खतरनाक दुनिया में फंस जाता है। इस फिल्म में कृतिका कामरा, साई तम्हांकर, विनीत कुमार सिंह और गुलशन ग्रोवर भी हैं। विजय वर्मा ने शानदार अभिनय किया है और यह फिल्म देखने लायक है। यह फिल्म अमेज़न प्राइम पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हो गया। इस घटना में अब तक 16 लोगों की मौत की खबर आ रही है, जबकि कई घायल हैं। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस-प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सीएम एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया है। बताया जाता है कि यह घटना विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में हुई। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस दुखद घटना पर संज्ञान लेकर मंत्रियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। प्राथमिक रिपोर्ट में करीब 16 लोगों की मौत की बात कही गई है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु में पहले भी पटाखा फैक्ट्रियों के विस्फोट और धमाके के साथ आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनी गई। धमाके के बाद आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और खिड़कियों के कांच टूट गए। तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कट्टानापट्टी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत की खबर से गहरा दुःख हुआ है। इस त्रासदी से उन्हें अत्यंत पीड़ा पहुंची है और उन्होंने जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नरासु को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ज़िलाधिकारी से संपर्क कर सभी आवश्यक सहायता के तालमेल का भी निर्देश दिया है।