इंदौर। मध्यप्रदेश में ठंड इन दिनों कहर बरपा रही है। रविवार सुबह प्रदेश के अधिकांश कोहरे की चादर में लिपटे रहे। छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड और कोहरे के कारण इंदौर के स्कूलों में कल यानी 5 दिसंबर से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन में सुबह के समय हालात इतने खराब रहे कि 50 मीटर आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। ग्वालियर, नर्मदापुरम, बालाघाट, रतलाम, दतिया, धार, गुना, रायसेन, राजगढ़, दमोह, जबलपुर, सागर, सतना, रीवा, छिंदवाड़ा और श्योपुर सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इंदौर में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को तीन दिन का अवकाश दिया गया है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसी तरह शाजापुर में नर्सरी से 8वीं तक दो दिन की छुट्टी रहेगी। उज्जैन और मंदसौर में भी छात्रों को राहत दी गई है। वहीं भोपाल में स्कूल अब सुबह 9.30 बजे के बाद खुलेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया की तलाश शुरू, तीन नामों पर टिकी निगाहें
- सीएम ने हार्डिया को बना दिया डॉक्टर, भाषण का समय नहीं था तो सिलावट ने लगवा दिए नारे!
- एमपी में एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड विवाद, कितनी जायज है मांग?
- दुबई में निवेश प्रस्ताव से मध्य प्रदेश में रोजगार की बरसात
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में दो बाबू और एक पटवारी की भूमिका, कार्रवाई की तैयारी



