महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी इलाके में शुक्रवार रात एक बेहद दुखद हादसा सामने आया, जिसमें एक ही परिवार के नौ लोगों की जान चली गई। मृतकों में छह बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा देर शिवाजी नगर क्षेत्र में हुआ। दरगुड़े परिवार के सभी सदस्य एक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पास के एक कुएं में जा गिरी।
👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत-बचाव कार्य में दो क्रेन और तैराकों की मदद ली गई। देर रात तक चले अभियान में कार और उसमें सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।
सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



