पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया, लगातार दूसरी जीत

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

चेन्नई। आईपीएल 2026 के तहत शुक्रवार को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पंजाब किंग्स की यह लगातार दूसरी जीत और सीएसके की लगातार दूसरी हार है।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए। पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी लगाई। प्रभसिमरन सिंह ने 43, प्रियांश आर्या ने 39 और कूपर कोनोली ने 36 रन बनाए। विजयकुमार वैशाख ने 2 विकेट लिए। सीएसके के लिए आयुष म्हात्रे ने फिफ्टी लगाई। शिवम दुबे ने 45 और सरफराज खान ने 32 रन बनाए। मैट हेनरी और अंशुल कम्बोज को 2-2 विकेट मिले। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से संजू सैमसन फिर कोई कमाल नहीं दिखा पाए। 7 बॉल में 7 रन बनाकर आउट हुए। सीएसके के लिए इस मैच में आयुष म्हात्रे, सरफराज खान और शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की। म्हात्रे 43 बॉल में 73 रन बनाकर टीम के लिए टॉप रन स्कोरर रहे। वहीं शिवम दुबे 27 बॉल में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। सरफराज खान ने 12 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में 32 रन ठोक दिए। टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को इस मैच में शानदार शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरण सिंह ने 61 रन जोड़े। प्रियांश ने 11 बॉल पर 39 रन बनाए। प्रभसिमरण ने 34 बॉल में 43 रन की पारी खेली। पंजाब की तरफ से एकमात्र अर्धशतक श्रेयस अय्यर के बल्ले से आया, उन्होंने 29 बॉल पर 50 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दोदो विकेट लिए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में 100 करोड़ की अवैध जमीन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर में 100 करोड़ की अवैध जमीन पर प्रशासन की कार्रवाई ने हलचल मचा दी। 95 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला।

इंदौर में स्वाइन फ्लू का नया मामला, मरीज ICU में भर्ती

इंदौर में स्वाइन फ्लू का नया मामला सामने आया है। एक मरीज ICU में भर्ती है।

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।