जेएनयू में मोदी-शाह के खिलाफ नारेबाजी पर एफआईआर दर्ज, केंद्रीय मंत्री रिजिजू बोले- ऐसे बीमार मानसिकता के लोगों से मुक्त होगा भारत

Date:

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज हो गई है। इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया आने के बाद जेएनयू प्रशासन ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की अपील की। शिकायत के बाद वंसत कुंज (उत्तर) थाने में मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

उल्लेखनीय है कि जेएनयू में सोमवार रात कुछ छात्रों ने पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादित नारे लगाए। नारेबाजी का 35 सेकेंड का वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र मोदीशाह की कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर नारे लगाते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा तो जेएनयू प्रशासन ने पुलिस को पत्र लिखा। इसमें लिखा गया था कि जेएनयूएसयू से जुड़े छात्रों द्वारा रात करीब 10 बजे ‘‘गुरिल्ला ढाबे के साथ प्रतिरोध की रातनामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विश्वविद्यालय ने दिल्ली पुलिस को लिखे अपने पत्र में कहा है कि कुछ छात्रों ने ‘‘अत्यंत आपत्तिजनक और भड़काऊनारे लगाए और उन्होंने सीधे तौर पर उच्चतम न्यायालय की अवमानना की। विश्वविद्यालय ने सभी हितधारकों से किसी भी प्रकार की ‘‘अनावश्यक गतिविधियोंमें शामिल होने से बचने और परिसर में शांति और सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया, अन्यथा नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किरेन रिजिजू ने कहा-ऐसे लोगों से मुक्त होगा भारत

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर नारेबाजी का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा– “मोदीशाह की क्रब खुदेगी। एक सुरक्षित और स्वतंत्र भारत में ये लोग प्रधानमंत्री को गाली देते रहते हैं, लेकिन स्वतंत्रता की मांग करते हैं। भारत ऐसे बीमार मानसिकता वाले लोगों से मुक्त होगा!

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पाकिस्तान में 100 साल पुराने मंदिर पर हमला, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के सिराज गांव में 100 साल पुराने मंदिर पर हमले की घटना पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।