लातूर। महाराष्ट्र के लातूर में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने भाजपा नेताओं से पूछा है कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आखिर क्यों डरते हैं? ट्रंप का नाम सुनते ही वो क्यों ठंडे पड़ जाते हैं, जबकि ट्रंप खुद कहते हैं कि मोदी अच्छे आदमी हैं।
ओवैसी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को खुश करने के लिए उन्होंने सब कुछ किया, वो 133 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री हैं। 24 घंटे हो गए लेकिन भाजपा वाले भी चुप हैं। वे उनके बारे में बोलने से डरते हैं। सम्मान नाम की कोई चीज होती है। दुनिया में कोई भी हमारे देश का अपमान नहीं कर सकता। कुछ तो बोलो। तुम लोग हिंदू–मुस्लिम पर बोलोगे, लव जिहाद पर बोलोगे, तुम कहोगे कि कोई बांग्लादेशी है। तुम किसानों की मौतों पर, युवाओं की बेरोजगारी पर, ट्रंप के बयान पर चुप रहोगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमंत बिस्वा सरकार के यूसीसी बिल पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- एक ऐसा कानून थोपा जा रहा है जिसे कोई नहीं चाहता
- अपने बयान पर पलटवार से भड़कीं नवनीत राणा, कहा- ओवैसी को पाकिस्तान भेज दो, वहां जाकर वह 10 नहीं, 20 बच्चे पैदा करें
- बिहार में बोले असदुद्दीन ओवैसी-सीमांचल को उसका हक मिले तो नीतीश सरकार को देंगे समर्थन
- असदुद्दीन ओवैसी का आरोप: बिहार में गुप्त रूप से लागू हो रहा है एनआरसी
हराम का पैसा लेकर शौचालय बना लो
ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में एआईएमआईएम के मैदान में उतरने के साथ ही प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों ने मतदाताओं के बीच नकद राशि बांटना शुरू कर दिया। अगर हमने उम्मीदवार नहीं उतारे होते तो पैसा नहीं बांटा जाता। पैसा ले लीजिए और अगर आपको लगता है कि यह अनैतिक और हराम (अवैध) है तो इसका इस्तेमाल शौचालय बनाने में कीजिए। ओवैसी ने यह कहते हुए मुसलमानों से मजबूत राजनीतिक नेतृत्व बनाने का आह्वान किया कि अफसोस है कि अल्पसंख्यकों को छोड़कर हर समुदाय के पास राजनीतिक शक्ति ह। उन्होंने कहा कि दलित और मुसलमान गरीब आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं, लेकिन अबतक विकास उनके क्षेत्रों तक नहीं पहुंचा है।


