0:00
0:00 left
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बने माहौल ने किया कारोबार को बूस्ट
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पुरे देश में माहौल बना है वही इस शुभ घडी ने कारोबार को भी बूस्ट किया है . कारोबार जगत को इस माहौल से खूब फायदा हुआ है और व्यापारियों को करोड़ों का बिजनेस मिला है.खुदरा कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की मानें तो राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के प्रस्तावित कार्यक्रम से जो माहौल बना है, उससे देश भर के व्यापारियों को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस मिल चुका है. कैट के अनुसार, व्यापारियों ने बीते कुछ दिनों के भीतर राम मंदिर के चलते एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है.कैट का कहना है कि सोमवार को जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, पूरे देश में व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को खुला रखेंगे.

व्यापारियों ने बताया कि घरों, बाजारों, मंदिरों व अन्य स्थानों की सजावट करने के लिए फूलों की मांग में बहुत बढ़ी हुई है. मिट्टी के दीपक खरीदने वालों का भी हर जगह तांता लगा हुआ है. मिठाई की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ है. राम पताका की कमी हो गई है.
👉 यह भी पढ़ें:
- रामपुर में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह को ED ने रिहा होते ही किया गिरफ्तार, समर्थकों का हंगामा
- अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच
- आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत
- ED ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच कीं
- कानपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा- अखिलेश को घुसपैठियों से प्यार
- फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार ने 5 को रौंदा, 4 की मौत, दो लड़कियां शामिल



