0:00
0:00 left
प्रधानमंत्री मोदी के मंदिर दर्शन का है खास रामायण कनेक्शन ,प्रधानमंत्री मोदी ने की भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना
रविवार 21 जनवरी पीएम मोदी तमिलनाडु में दौरे का तीसरा दिन है. यहां उन्होंने सुबह-सुबह भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की . मंदिर परिसर में 22 तीर्थों के जल से स्नान किया .
इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री के हालिया मंदिरों के दर्शन पर नजर डालें तो एक खास रामायण कनेक्शन नजर आता है. महाराष्ट्र के पंचवटी से तमिलनाडु के धनुषकोडी तक प्रधानमंत्री के हालिया चार राज्यों के दौरे पर गौर करें तो रामायण काल से जुड़ी प्रमुख घटनाओं की झलक देखने को मिलेगी. प्राण प्रतिष्ठा के लिए सप्ताह व्यापी अनुष्ठान के पहले दिन महाराष्ट्र के पंचवटी में स्थित कलाराम मंदिर गए थे. वनवास काल में यही वो जगह थी, जहां पर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी ने अपना अधिकांश समय बिताया था. यहीं से रावण ने माता सीता का हरण किया था. 16 जनवरी को आंध्र प्रदेश के लेपाक्षि में स्थित वीरभद्र मंदिर गए. लेपाक्षि का रामायण से खास संबंध है. दरअसल जब रावण माता सीता का अपहरण कर के लए जा रहा था तब गिद्ध राज जटायु की उन पर नजर पड़ी. इसी जगह पर माता-पिता को बचाने के लिए जटायु ने रावण से युद्ध किया था.लेपाक्षि के बाद प्रधानमंत्री मोदी केरल के त्रिप्रयार स्थित श्रीरामास्वामी मंदिर गए थे. यहां होने वाली कुछ खास पूजा रामायण से जुड़ी है.श्री रामास्वामी मंदिर के बाद प्रधानमंत्री का अगला पड़ाव तमिलनाडु के त्रीचि में स्थित रंगनाथस्वामी मंदिर रहा. इस मंदिर का भी रामायण काल और भगवान राम और विभीषण के भेंट से संबंध है इसके बाद रविवार को प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के धनुषकोडी स्थित और श्री कोठंडारामा स्वामी मंदिर होते हुए 22 जनवरी को अयोध्या वापसी करेंगे
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद




