रूस-यूक्रेन युद्ध ,अमेरिका की वजह से;पुतिन
मौजूदा समय में रूस और यूक्रेन के बीच करीब 2 साल से युद्ध चल रहा है. इस दौरान एक अमेरिकी पत्रकार कार्लसन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू लिया है. कार्लसन के साथ हुई बातचीत में पुतिन ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अमेरिका की वजह से हो रहा है. अमेरिका के कहने पर ही कीव ने मास्को के साथ दूरी बनाई.
)
पुतिन ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने ही 2014 में यूक्रेन की राजनीति में बदलाव करवाया. इस दौरान जिन लोगों ने नई सरकार को नहीं स्वीकार किया. उन लोगों पर काफी अत्याचार हुए. रूसी राष्ट्रपति के मुताबिक वो ऐसे ही युद्ध में नहीं कूद पड़े. यूक्रेन स्थित डोनबास और क्रीमिया के लोगों ने जब रूस से मदद की गुहार लगाई तब वह आगे आए. पुतिन का कहना है कि 2008 में नाटो ने यूक्रेन के साथ अपने संबंध स्थापित करने की कोशिश की. इस बीच 2014 में तख्तापलट देखने को मिला. नाटो के आदेश पर ही यूक्रेन में उन लोगों को टारगेट किया गया जिन्होंने नई सरकार को स्वीकार नहीं किया.

👉 यह भी पढ़ें:
- Donald Trump vs Congress: ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, हाउस ने सैन्य कार्रवाई रोकने वाला प्रस्ताव किया पास
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश


