घरेलू मैदान पर टीम इंडिया ने लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती .
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने रांची में खेला गया टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से बढ़त हासिल कर ली है. भारत को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला था. मैच के चौथे दिन भारत ने बगैर किसी नुकसान के 40 रनों से आगे खेलना शुरू किया. मगर लंच के पहले रोहित शर्मा 55, यशस्वी जायसवाल 37 और रजत पाटीदार बग़ैर खाता खोले आउट हो गए. पाटीदार मिले मौक़े का फ़ायदा उठाने में नाकाम रहे.

लंच के बाद रवींद्र जडेजा 33 गेंद पर 4 और सरफराज खान शून्य पर आउट हो गए. स्कोर हो गया पांच विकेट पर 120 रन. मगर फिर शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना किया और भारत पांच विकेट से ये टेस्ट मैच और सीरीज जीतने में कामयाब रहा.शुभमन गिल 52 और ध्रुव 39 रन बनाकर नॉट आउट रहे. दोनों के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई.घरेलू ज़मीन पर भारत की ये जीत लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज में रही.
👉 यह भी पढ़ें:
- आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिला स्थान
- किसी को भी बाहर करो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका दो” — मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान
- दुनिया को हमने एक बार फिर दिखा दिया हम हैं ‘टीम इंडिया’
- सुपर-8 में हार के बाद टीम इंडिया पर दबाव: जिम्बाब्वे मुकाबले से पहले बड़े बदलाव के संकेत
गौरतलब है कि इस टीम ने ये कीर्तिमान तब हासिल किया है जब दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ी टीम में शामिल भी नहीं हैं. विराट कोहली इस समय निजी कारणों से टीम से बाहर चल रहे हैं. वहीं, सिरीज़ के सबसे कामयाब गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है.


