👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
टाइम, काउंटडाउन और रॉकेट भी हमारा:पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के तिरुवनंतपुरम में पहुंचे । इस दौरान उन्होंने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, राज्य मंत्री मुरलीधरन और इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने स्पेस सेक्टर को बढ़ावा देने वाली तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये प्रोजेक्ट्स सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा में PSLV एकीकरण सुविधा, महेंद्रगिरि के इसरो प्रोपल्सन कॉम्प्लेक्स में नई सेमी-क्रायोजेनिक इंटीग्रेटेड इंजन और स्टेज टेस्ट सुविधा और VSSC तिरुवनंतपुरम में ट्राइसोनिक विंड टनल हैं। इन्हें तैयार करने में करीब 1800 करोड़ रुपये लागत आई है।पीएम ने गगनयान मिशन द्वारा अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का एलान किया। ये अंतरिक्ष यात्री प्रशांत बालकृष्ण नायर, अजीत कृष्णा, अंगद प्रताप और एस शुक्ला हैं। पीएम ने अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस विंग दिया। गौरतलब है गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम है, जिसके लिए इसरो के विभिन्न केंद्रों में व्यापक तैयारियां चल रही हैं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हम सभी आज एक ऐतिहासिक सफर के साक्षी बन रहे हैं। अब से कुछ देर पहले देश पहली बार अपने चार गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ। ये सिर्फ चार नाम और चार इंसान नहीं हैं, ये 140 करोड़ आकांक्षाओं को स्पेस में ले जाने वाली चार शक्तियां हैं। 40 वर्ष के बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाने वाला है। लेकिन इस बार टाइम भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है।



