👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ
0:00 left
इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी,एसबीआई माँगा समय,राहुल ने घेरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एसबीआई की ओर से इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी देने की तारीख बढ़ाने की अपील पर मोदी सरकार को घेरा है. सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को इलेक्टोरल बॉन्ड को असंवैधानिक करार दिया था. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से राजनीतिक पार्टियों को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिली धनराशि की जानकारी 6 मार्च तक चुनाव आयोग को देने के लिए भी कहा था.
हालांकि, एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से इस समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून करने की अपील की है. इस पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है, नरेंद्र मोदी ने चंदे के धंधे को छिपाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इलेक्टोरल बॉन्ड का सच जानना देशवासियों का हक़ है, तब एसबीआई क्यों चाहता है कि चुनाव से पहले ये जानकारी सार्वजनिक न हो पाए? राहुल गांधी ने लिखा, एक क्लिक पर निकाली जा सकने वाली जानकारी के लिए 30 जून तक का समय मांगना बताता है कि दाल में कुछ काला नहीं है, पूरी दाल ही काली है.



