हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने छोड़ी पार्टी
शिबू सोरेन की बड़ी बहू और झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन ने पार्टी छोड़ दी है . उन्होंने जेएमएम के संस्थापक और अध्यक्ष शिबू सोरेन के नाम पत्र लिखकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. जेएमएम की केंद्रीय महासचिव रहीं सीता सोरेन पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के दिवंगत बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं .
अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि पति दुर्गा सोरेन के 2009 में निधन से ही उनकी उपेक्षा की जा रही थी. इसका आरोप उन्होंने पार्टी और परिवार के सदस्यों पर लगाया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें उम्मीद थी कि समय के साथ हालात सुधरेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सीता सोरेन ने कहा है कि उनके ससुर शिबू सोरेन ने परिवार को एकजुट रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास नाकाम रहा. उन्होंने अपने ख़िलाफ़ साज़िश किए जाने का आरोप लगाया है,
👉 यह भी पढ़ें:
- झारखंड की पूर्व भाजपा विधायक सीता सोरेन को जान से मारने की कोशिश, होटल में पीए ने ही तान दी पिस्टल
- हेमंत सोरेन ने ली सीएम पद की शपथ, मंत्रिमंडल के नामों पर नहीं हो पाया फैसला, काम संभालते ही महिलाओं को दिया गिफ्ट
- झारखंड में इंडिया गठबंधन के नेता चुने गए हेमंत सोरेन, 28 नवंबर को लेंगे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
- झारखंड में जाती दिख रही हेमंत सोरेन की सरकार, अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजे में एनडीए आगे


