👉 यह भी पढ़ें:
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’
- Kangana Ranaut का राहुल गांधी पर विवादित बयान, इतालवी मां का किया जिक्र
- Kangana Ranaut : Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद कंगना रनौत ने दी सफाई, कहा- भौंडापन केवल अपने कमरे में कर सकते हैं
- कंगना की आत्म केन्द्रित फिल्म : भारत भाग्य विधाता
- लोकसभा में कांग्रेस पर भड़की कंगना रनौत, नक्सलवाद और कांग्रेस की सरकारों का बताया कनेक्शन
- संसद में बोलीं कंगना रनौत-ईवीएम नहीं, दिलों को हैक करते हैं पीएम मोदी, प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना
0:00 left
कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट;निशाने पर श्रीनेत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को आपत्तिजनक टिप्पणी पर जवाब दिया है.कंगना ने एक्स पर लिखा, प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 सालों में मैंने हर तरह की महिलाओं का किरदार निभाया है.
एक भोली-भाली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी फिल्म में एक राक्षस तक, रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक की भूमिका निभाई.रनौत ने लिखा, हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए. हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में उत्सुकता से ऊपर उठना चाहिए.सबसे बड़ी बात ये है कि हमें यौनकर्मियों के चुनौतीपूर्ण जीवन या हालात को दुर्व्यवहार या अपमान के रूप में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. हर महिला सम्मान की हकदार है.

गौरतलब है कि सुप्रिया श्रीनेत के नाम वाले इंस्टाग्राम अकाउंट से की रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. सुप्रिया श्रीनेत का दावा है कि यह आपत्तिजनक टिप्पणी उनकी ओर से नहीं की गई है.उन्होंने कहा कि उनके फेसबुक और इंस्टा अकाउंट का एक्सेस कई लोगों के पास है.सोशल मीडिया पर लोग उनका तर्क स्वीकार करते नहीं दिख रहे हैं.



