तुर्की के मेयर चुनाव में विपक्ष ने दिया राष्ट्रपति अर्दोआन को झटका
👉 यह भी पढ़ें:
- जीतू यादव की एमआईसी की राह में रोड़ा, महापौर और नगर अध्यक्ष कर रहे रमेश मेंदोला के साथ खेला!
- सीएम के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल टूटा, कुर्सी न मिलने से नाराज गौरव रणदिवे ने बीच में छोड़ा कार्यक्रम
- Lok Sabha में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक रोकने के लिए बिल, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा
- Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- Parliament Monsoon Session 2026: सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का हंगामा, TMC के बागी सांसदों की मौजूदगी पर वॉकआउट; संसद में बढ़ सकता है सियासी टकराव
तुर्की के स्थानीय चुनावों में विपक्ष को जीत मिली है. इसे राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के एक साल से भी कम समय में उनकी पार्टी की इस हार से राजनीतिक विश्लेषक हैरान हैं.

राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद अर्दोआन शहरों के राजनीतिक नेतृत्व पर अपने वर्चस्व को लेकर निश्चिंत थे. लेकिन स्थानीय चुनावों में उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की हार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.इंस्ताबुल में अर्दोआन ने खुद प्रचार किया था लेकिन यहां सेक्युलर विपक्षी दल सीएचपी के एकरम इमामोगोलु चुनाव जीत गए.



